फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   district association with highcourt advocates

हाईकोर्ट के वकीलोो को जिला संघाां का भी समर्थन

Wed, 21 Aug 2019 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
district association with highcourt advocates
हाईकोर्ट के वकीलों को जिला संघों का भी समर्थन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, प्रयागराज बंद को सफल बनाने में जुटे वकील
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण की पीठ प्रयागराज में स्थापित करने की मांग में आंदोलन कर रहे हाईकोर्ट के वकीलों को जिला अधिवक्ता संघों का भी समर्थन मिल रहा है। बुधवार को आगरा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह राजपूत और जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया और अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव जेबी सिंह ने माल्यार्पण कर अधिवक्ताओं को अनशन पर बैठाया। आगरा जिला बार एसोसिएशन के पूरन सिंह राजपूत ने प्रयागराज की गरिमा, गौरव, और महिमा की पुनर्स्थापना की मुहिम को समर्थन दिया। बार एसोसिएशन ने अपने आंदोलन को गति देते हुए 27 अगस्त को प्रयागराज बंद आयोजित किया है। जिसमें विभिन्न संगठनों, संस्थानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का अह्वान किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति, केंद्रीय कानून मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्पर्क स्थापित कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

क्रमिक अनशन के तीसरे दिन उपाध्यक्ष श्रीकांत केशरवानी और अजीत कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रियदर्शी त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, इंदुशेखर त्रिपाठी, कपिल देव यादव, सत्यम पांडेय, असलम अली,अजय बरनवाल, ए एन पांडेय, संजीव शुक्ल आदि दर्जनों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। शाम चार बजे पूर्व अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी और् पूर्व महासचिव एसी तिवारी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन का समापन कराया। इसकी जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस सर्वेश दुबे ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed