{"_id":"5f6660838ebc3e32ac6ce3be","slug":"district-admin-issues-notice-to-two-medical-shopskeeper-for-not-maintaing-detail-of-buyers-allahabad-news-ald286761039","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: मरीजों का विवरण न रखने पर दो दवा दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: मरीजों का विवरण न रखने पर दो दवा दुकानदारों को नोटिस
Mon, 21 Sep 2020 03:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। खांसी, जुखाम, बुखार और श्वास से संबंधित दवाएं खरीदने वाले ग्राहकों का विवरण न रखना दो दवा व्यवसाइयों को भारी पड़ा। नोटिस देने के साथ उनका लाइसेंस निरस्त या निलंबित करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
औषधि प्रशासन के निरीक्षक गोविंद शरण गुप्ता की अगुवाई में कालिंदीपुरम में दवाओं की दुकानों की जांच की गई। इनमें से दो मेडिकल स्टोर पर बुखार, खांसी के मरीजों का विवरण नहीं रखा जा रहा था। गोविंद ने बताया कि उन्हें नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने के बाद लाइसेंस निरस्त या निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दवाओं के स्टाक की भी जांच की। गोविंद ने बताया कि दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले फर्मों का भी निरीक्षण किया। गोविंद का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है।