Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Distressed by a raid conducted by the MP Police, a young man took his own life by hanging; a suicide note was

Prayagraj : एमपी पुलिस की दबिश से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, कमरे में मिला सुसाइड नोट

Sat, 04 Jul 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पुलिस की दबिश से परेशान जानवी पुरम लोकपुर में एक युवक ने फंदे से गला कसकर अपनी जान दे दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पूरा वाकया लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Distressed by a raid conducted by the MP Police, a young man took his own life by hanging; a suicide note was
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

मध्य प्रदेश की पुलिस की दबिश से परेशान जानवी पुरम लोकपुर में एक युवक ने फंदे से गला कसकर अपनी जान दे दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पूरा वाकया लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


ग्राम गाघा थाना कोरांव निवासी अंशुमान प्रताप सिंह (20) पुत्र राजेश्वरी प्रसाद सिंह फिलहाल जानवीपुरम लोकपुर नैनी में रहता था। इंस्टाग्राम के माध्यम से एक किशोरी से उसकी दोस्ती हो गई थी। सागर (मध्य प्रदेश) जाकर वह लड़की से अक्सर मिलता था। लड़की ने अंशुमान को 15 लाख रुपया और सोने चांदी का जेवर रखने के लिए दिया था। आरोप है कि जब लड़की ने अपना पैसा और गहना मांगा तो अंशुमान ने देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब लड़की के घर वालों को हुई तो बालकृष्ण पुत्र नाथूराम ने थाना खुरई जिला सागर मध्य प्रदेश में शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए  पिछले बृहस्पतिवार की रात थाना खुरई के हेड कांस्टेबल भुजबल सिंह किशोरी के परिजनों के साथ अंशुमान प्रताप सिंह के घर आए थे। पुलिस को देखकर अंशुमान छिप गया था। फिर आने की बात कहकर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अंशुमान भयभीत हो गया। मां श्याम कुमारी और पिता राजेश्वरी प्रसाद सिंह रात में कमरे में सोने के लिए चले गए थे। उसके बाद अंशुमान ने रात्रि में अपने कमरे में साड़ी के फंदे से झूल गया। सुबह घर वालों ने शव को लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर नैनी पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल करने वापस आ गई। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed