{"_id":"692dee47a3e66a39d4099e7c","slug":"dispute-between-two-parties-over-laying-of-lintel-in-the-house-naini-news-c-257-1-sald1006-118581-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर में लिंटर डालने पर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर में लिंटर डालने पर दो पक्षों में विवाद
Tue, 02 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
नैनी। थाना क्षेत्र के जीत लाल चौराहे के पास सोमवार को दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी से अफरातफरी मच गई। एक मकान के लिंटर डालने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद जमकर हुई पत्थरबाजी में वहां अफरा तफरी मच गई। पत्थरबाजी से दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई।
जीत लाल चौराहे के पास गली के मुहाने पर एक मकान के सामने काफी स्थान खाली था। इसपर धीरे-धीरे लोग निर्माण कराकर कब्जा कर चुुके हैं। सोमवार को एक पक्ष अपने घर के आगे निर्माण कर उसपर लिंटर डालने की तैयारी पर था। इसी बीच दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। मामले में एक पक्ष के विनोद यादव की शिकायत पर मुन्ना चौहान, कमलेश, रवि चौहान, सोनू, राहुल व अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि एक मकान के लिंटर डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है।