फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute between SRN's junior doctor and shopkeepers, allegation of extortion

प्रयागराज : एसआरएन के जूनियर डॉक्टर और दुकानदारों के के बीच विवाद, जबरन वसूली करने का आरोप

Sun, 14 May 2023 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 02:45 PM IST
सार

आरोपी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन कोर्स का तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि रविवार सुबह 10 बजे के करीब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गालीगलौज करने लगा।

विज्ञापन
Dispute between SRN's junior doctor and shopkeepers, allegation of extortion
एसआरएन अस्पताल के गेट पर जूनियर डॉक्टर से विवाद के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने रविवार को जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कर्मचारियों व अधिकारियों से गालीगलौज की और दरवाजे पर ताला भी जड़ दिया। इससे पोस्टमार्टम का कार्य बाधित हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और जूनियर डॉक्टर को कोतवाली ले गई। शाम तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उधर पुलिस डॉक्टर को हिरासत में लेने की बात से इन्कार करती रही।

विज्ञापन




विज्ञापन



आरोपी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन कोर्स का तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि रविवार सुबह 10 बजे के करीब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गालीगलौज करने लगा। अफसरों ने मना किया तो उनसे भी उलझ गया। यही नहीं मर्चरी के दरवाजे पर ताला भी जड़ दिया जिससे पोस्टमार्टम का कार्य बाधित हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी जूनियर डॉक्टर को कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dispute between SRN's junior doctor and shopkeepers, allegation of extortion
दुकानदारों ने जूनियर डॉक्टर पर लगाया जबरन सामान लेकर गाड़ी में रखने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को विवाद उस समय फिर बढ़ गया जब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम हाउस पर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि डॉक्टर दुकानदारों से मनमानी वसूली करता है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी कई बार की जा चुकी है। 

वहां मर्चरी में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से एक तहरीर भी दी गई। हालांकि शाम तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कोतवाली पुलिस तो उसे हिरासत में लेने की बात से भी इनकार करती रही। इंस्पेक्टर अवनेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी को थाने नहीं लाया गया है। ना ही किसी तरह की कोई तहरीर उन्हें मिली है।

सीनियर डॉक्टर के पर्स से चुराए थे पैसे

जिस जूनियर डॉक्टर पर रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करने का आरोप लगा है, वह पहले भी विवादों में घिर चुका है। एक दिन पहले एसआरएन अस्पताल के दुकानदारों से उसका विवाद हुआ था। दुकानदारों ने आरोप लगाया था डॉक्टर जबरन वसूली करता है। रुपये ना देने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करता है और दुकान हटवाने की धमकी देता है। दुकानदारों ने इस संबंध में एक वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर डाला। इसके अलावा नौ मई को भी इस जूनियर डॉक्टर के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र एसआरएन चौकी में दिया गया था।

पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक डॉक्टर ने ही उसके खिलाफ पर्स से रुपये चोरी करने के आरोप में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जूनियर डॉक्टर उसकी गाड़ी मांग कर ले गया था। पोस्टमार्टम संबंधी कार्य संपन्न करने के बाद जब वह घर जाने के लिए गाड़ी में बैठे तो वह उसमें रखे उनके पर्स से दो हजार रुपये गायब थे। पूछने पर पहले तो डॉक्टर ना-नुकुर करता रहा। हालांकि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो उसने रुपये वापस कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed