फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disposal of audit objections for not a few calculated Officer

ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण न करने पर नपे अफसर

Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण समय न होने पर कमिश्नर ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी को खेद पत्र जारी करने के साथ वहां के एसडीएम और एडीएम वित्त एवं राजस्व को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। यह कार्रवाई उन्होंने शुक्रवार को ऑडिट आपत्तियों की मंडलीय समीक्षा बैठक में की।
विज्ञापन

कमिश्नर राजन शुक्ला ने मेजा के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण तलब कर लिया। बैठक में प्रतापगढ़ के किसी भी तहसीलदार के उपस्थित न होने पर कमिश्नर ने वहां के सभी तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। साथ ही संबंधित अफसरों को तहसीलदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सोरांव तहसीलदार के खराब प्रदर्शन पर चेतावनी दी और नायब नाजिर सोरांव को गलत बयानी के लिये फटकार लगाई। आडिट आपत्तियों के संबंध में एकरूपता न होने पर  कमिश्नर ने 27 सितंबर तक जिलाधिकारियों को आडिट आपत्तियों की प्रस्तरवार आख्या देने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि अधिकारियों के वार्षिक प्रविष्टि मूल्यांकन में आडिट आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति को भी देखा जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण में अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्होंने कौशाम्बी एवं फतेहपुर की सराहना की। साथ ही अन्य जनपदों को इनसे सीख लेकर अवशेष पड़ी आडिट आपत्तियों का निस्तारण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed