फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion on the super specialty hospital to be built in Naini at a cost of Rs 78 crore

Prayagraj:नैनी में 78 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर हुआ मंथन, बॉन्ड के जरिये जुटाई जाएगी राशि

Wed, 02 Apr 2025 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:24 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को दिल्ली में चिकित्सीय क्षेत्र के बड़े समूहों से वार्ता की है। साथ ही उनसे सलाह मांगी है। अगली बैठक में इसका प्रांरभिक खाका तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Discussion on the super specialty hospital to be built in Naini at a cost of Rs 78 crore
प्रयागराज नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम की ओर से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को दिल्ली में चिकित्सीय क्षेत्र के बड़े समूहों से वार्ता की है। साथ ही उनसे सलाह मांगी है। अगली बैठक में इसका प्रांरभिक खाका तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


नगर निगम ने नैनी में 1.3 हेक्टेयर में 78 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण का फैसला लिया है। निगम की योजना सफल रही तो यह क्षेत्र का महत्वपूर्ण और विशेषज्ञ अस्पताल होगा। इस अस्पताल के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये नगर निगम बॉन्ड के माध्यम से जुटाए जाएंगे। जल्द ही बॉन्ड जारी होने की उम्मीद है। यह अस्पताल निजी संस्थाओं के माध्यम से संचालित होगा। निगम इस अस्पताल के निर्माण एवं संचालन की जिम्मेदारी चिकित्सीय क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित समूह को दे सकता है।
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर आयुक्त ने मंगलवार को अपोलो, मेदांता, अर्न्स्ट एंड यंग, एपेक्स, पॉपुलर, विनायक, टीआरएस आदि समूहों के संचालकों, प्रमुख चिकित्सा सलाहकारों से बात की। इनसे सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वित्तीय एवं प्रशासन मॉडल, चरणबद्ध तरीके से ढांचागत एवं चिकित्सीय सुधार, अस्पताल संचालन में सार्वजनिक-निजी साझेदारी आदि पहलुओं पर चर्चा हुई। इसी क्रम में इन समूहों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।

अस्पताल के विस्तार की भी संभावना

नगर निगम की ओर से 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई है। हालांकि, विशेषज्ञों के सुझाव के बाद इसमें विस्तार की भी संभावना है। नगर आयुक्त संग बैठक में विशेषज्ञों की सलाह रही कि अस्पताल को किसी सीमा में बांधने की जरूरत नहीं है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसके निर्माण की जरूरत है। ऐसे में अस्पताल की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

निगम की ओर से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने की योजना बनाई गई है। फिलहाल 200 बेड का अस्पताल बनाने की योजना है। इसी सिलसिले में दिल्ली में बड़े समूहों व विशेषज्ञाें समेत अन्य स्टॉक होल्डर्स से बात की गई। अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी भी किसी विशेषज्ञ संस्था को दी जाएगी। अभी कई चरणों में वार्ता होनी है। विशेषज्ञों के सुझाव पर अस्पताल को और विस्तार दिया जा सकता है। - चंद्र मोहन गर्ग, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed