{"_id":"64cba42b710e77fcf30c29e3","slug":"discussion-according-to-the-gyanvapi-survey-lord-shiva-was-anointed-by-anointing-lord-shiva-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने पर जताई प्रसन्नता, भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने पर जताई प्रसन्नता, भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर मनाई खुशी
Thu, 03 Aug 2023 09:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:05 PM IST
सार
हिंदूवादी नेता पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर स्थित समिया माई मंदिर पर योगी सत्यम जी महाराज के आचार्यत्व मैं भगवान शंकर का दुग्धlभिषेक कर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई गईl कहा कि सर्वथा सत्य की जीत होती है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से ज्ञानवापी सर्वे की अनुमति मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हिंदूवादी नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश देने पर कई संगठनों ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। कोर्ट के फैसले से करोड़ों हिंदुओं की आस्था मजबूत हुई है। वह दिन दूर नहीं जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। विपक्षियों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर स्थित समिया माई मंदिर पर योगी सत्यम जी महाराज के आचार्यत्व मैं भगवान शंकर का दुग्धlभिषेक कर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई गईl कहा कि सर्वथा सत्य की जीत होती है। यह भी विपक्षियों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
उसी तरह जल्द ही वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मंदिर में भगवान शिवजी के मंदिर का भी निर्माण होगा कोई कितनी भी बाधा पहुंचा ले और सत्य परेशान तो हो सकता है पर कभी पराजित नहीं होता यह बात अंततः सिद्ध होकर रहेगी l कहा कि निर्णय को सत्य की जीत एवं स्वागत योग्य निर्णय बताया। इस मौके पर पार्षद नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, अनुराग संत, विनोद सोनकर, अनूप कुमार, विष्णु पंडित, विशाल अग्रहरी, सुरेंद्र, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
विज्ञापन