फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disclosure of the murder of ward boy: Pankaj Patel murder was done by the wife together with her lover

वार्ड ब्वॉय की हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पंकज की हत्या, वजह जानकर दंग रह गए लोग

Thu, 24 Mar 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंकज पटेल (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव कॉलेज परिसर के भीतर बने सरकारी क्वार्टर में मिला। वह 18 मार्च की रात आखिरी बार देखा गया था।

विज्ञापन
Disclosure of the murder of ward boy: Pankaj Patel murder was done by the wife together with her lover
Prayagraj News : पंकज पटेल, वार्ड ब्वॉय। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले वार्ड ब्यॉय पंकज पटेल(35) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड को उसकी ही पत्नी कुसुम ने अपने प्रेमी गोलू उर्फ सुरेंद्र संग मिलकर भाड़े के दो कातिलों से अंजाम दिलवाया था। जार्जटाउन पुलिस ने चार दिन के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कत्ल में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन




एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को घटना की जानकारी के बाद पुलिस का सबसे पहला शक गोलू पर गया। उसकी गतिविधियां बेहद संदिग्ध थीं। ऐसे में वह शक के घेर में आ गया। पुलिस की एक टीम लगतार उस पर नजर बनाए हुए थी। इसके साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी जांच पड़ताल की जा रही थी।
विज्ञापन




इसी क्रम में पता चला कि घटना वाले दिन और रात में गोलू की मृतक की पत्नी से फोन पर बात हुई थी। चौंकाने वाली बात यह थी कि 20 मार्च को घटनास्थल पर पत्नी ने बताया था कि उसने 20 मार्च की सुबह गोलू से तब बात की, जब 19 को पूरा दिन पंकज ने उसका फोन नहीं उठाया। ऐसे में वह भी शक के घेरे में आ गई। इसकेअलावा गोलू की फोन पर कटरा निवासी विशाल कुमार भारतीय और कैंट निवासी अजीत कुमार से भी कई बार बात हुई थी। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चापड़ से काट दिया था गला
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई कि कुसुम के कहने पर गोलू ने अजीत व विशाल से पंकज की हत्या कराई। 18 मार्च की रात पहले गोलू ने उसे जमकर शराब पिलाई। इसके बाद पूर्व योजना के तहत वहां अजीत व विशाल भी पहुंच गए। नशे में धुत होने पर दोनों ने मिलकर चापड़ से उसका गला काट दिया।



इस दौरान गोलू घर के बाहर खड़ा होकर ही रेकी कर रहा था। वारदात के बाद तीनों भाग निकले। फिर अगले दिन सुबह मौके पर पहुंचकर गोलू ने पुलिस को जानकारी दी कि पंकज की हत्या हो गई है। उधर विशाल व अजीत ने बताया कि हत्या के बदले उन्हें एक लाख की बाइक देने का वादा गोलू ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed