फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disclosure in conversion case Funding used to come from abroad in three accounts of Ghazi

धर्मांतरण मामले में खुलासा : गाजी के तीन खातों में विदेशों से आती थी फंडिंग, कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

Fri, 20 Jan 2023 06:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 06:07 AM IST
सार

माघ मेले में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले महमूद हसन गाजी के तीन खातों की जांच के बाद पता चला है कि उसके तीनों खातों में विदेशों से फंडिंग आती थी। पुलिस अब गाजी के कॉल डीटेल्स से पता लगाने का प्रयास कर रही है वह किन किन लोगों के संपर्क में रहता था।

विज्ञापन
Disclosure in conversion case Funding used to come from abroad in three accounts of Ghazi
Prayagraj News : माघ मेले में धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले महमूद हसन गाजी के तीन खातों की जांच के बाद पता चला है कि उसके तीनों खातों में विदेशों से फंडिंग आती थी। पुलिस अब गाजी के कॉल डीटेल्स से पता लगाने का प्रयास कर रही है वह किन किन लोगों के संपर्क में रहता था।

विज्ञापन

माघ मेले में मंगलवार को पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट चलाने वालों का भंडाफोड़ करते हुए जीटीबी नगर करेली के महमूद हसन गाजी, मो.मोनीश और समीर उर्फ नरेश कुमार सरोज को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 204 धार्मिक किताबें बरामद हुईं थीं। पूछताछ में पता चला गिरोह धर्मांतरण भी करता है। सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गाजी को विदेशों से भी फंडिंग आती है।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह धर्मांतरण कराता है। माघमेला और अन्य धार्मिक स्थानों पर गिरोह के लोग न सिर्फ साहित्य बेचते थे बल्कि किताबें खरीदने वालों के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लेते थे। बाद में उनसे संपर्क कर उन्हें धर्मांतरण का लालच देते थे। पूछताछ में उसके यूएई, सऊदी अरब, बांग्लादेश, और कतर से उसके संपर्कों का पता चला था। बुधवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था।

पुलिस अब उनके मोबाइल काल डीटेल्स, बैंक खातों और सोशल मीडिया एकाउंट के अलावा ईमेल की भी जांच कर रही है। गाजी के एसबीआई और बैंक आफ इंडिया में तीन एकाउंट हैं। उसके तीनों एकाउंट में विदेशों से पैसा आता था। पुलिस सारे ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। इसके अलावा उसके कॉल डीटेल्स की भी जांच की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में रहता था। सोशल मीडिया की भी जांच की जा रही है। वह तीन बार सऊदी अरब जा चुका है। पता लगाया जाएगा कि वहां उसकी क्या गतिविधियां रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed