{"_id":"69b9c2ec575945330507b686","slug":"disabled-man-injured-in-attack-dies-during-treatment-allahabad-news-c-407-1-nan1008-12409-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हमले में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हमले में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत
Wed, 18 Mar 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग राज नाथ की सोमवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि बीते छह मार्च की रात दिव्यांग राजनाथ छप्पर के मकान में सोए हुए थे। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर बेहोशी अवस्था में पास में ही गेहूं के खेत में छोड़कर भाग गए थे। 7 मार्च को सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया था। जहां सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे रमेश ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिलाल और राजकुमार को गिरफ्तार कर कोट में पेश किया। वही पुलिस तीसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे रमेश ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिलाल और राजकुमार को गिरफ्तार कर कोट में पेश किया। वही पुलिस तीसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन