फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directors of FRC changed in EVI

इविवि में एफआरसी के डायरेक्टर बदले

Fri, 24 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Directors of FRC changed in EVI
Directors of FRC changed in EVI
इविवि में एफआरसी का पुनर्गठन, डायरेक्टर बदले
विज्ञापन

0 विज्ञान संकाय के प्रो. जयंत नाथ त्रिपाठी को दी गई जिम्मेदारी
0 डॉ. अनूप, डॉ. प्रकाश की डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नए कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में कुलपति के आदेश पर बृहस्पतिवार को फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल (एफआरसी) के डायरेक्टर और दोनों डिप्टी डायरेक्टर को बदलते हुए एफआरसी का पुनर्गठन किया गया।
अर्थ एंड प्लेनेटरी साइसंसेज के प्रो. जयंत नाथ त्रिपाठी को एफआरसी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी विभाग के डॉ. प्रकाश कुमार सिंह और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अनूप कुमार को डिप्टी डायरेक्ट बनाया गया है। हालांकि दो माह पहले ही पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के आदेश पर एफआरसी का पुनर्गठन किया था। तब पहली बार एफआरसी में किसी चेयरमैन की नियुक्ति की गई थी। इस पद की जिम्मेदारी वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. डीके चौहान को सौंपी ग्रइ थी।
विज्ञापन

वहीं, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. विवेक कुमार तिवारी को एफआरसी का निदेशक और हिंदी विभाग के राकेश सिंह एवं ग्लोबलाइजेशन स्टडीज के डॉ. प्रदीप शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। कार्यवाहक कुलपति के आदेश पर डायरेक्टर और दोनों डिप्टी डायरेक्टर बदल लिए गए हैं। हालांकि एफआरसी के चेयरमैन को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है और प्रो. डीके चौहान यह जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। कुछ दिनों पहले ही कार्यवाहक कुलपति ने प्रो. डीके चौहान को प्रवेश समिति का चेयरमैन भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रो. असीम बने हाउस एलाटमेंट कमेटी के अध्यक्ष
प्रयागराज। वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. असीम मुखर्जी को इविवि की हाउस एलाटमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वाणिज्य विभाग के ही प्रो. एसए असांरी इस कमेटी के अध्यक्ष थे। कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के आदेश के बाद यह बदलाव किया गया है। इविवि के रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी एवं एस्टेट अफसर इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed