फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate will send reminder for recruitment to 3900 posts of teachers

शिक्षकों के 3900 पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय भेजेगा रिमाइंडर

Sat, 09 May 2020 02:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Directorate will send reminder for recruitment to 3900 posts of teachers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े ३९०० पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी छात्रों ने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है। बड़ी संख्या में छात्रों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू किए जाने की मांग की है। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय भी शासन को रिमांडर भेजने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती के लिए चार साल से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती फंसी हुई है। डेढ़ साल पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के ५३४ पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को पदों का अधिचायन भेजा था, लेकिन बाद में निदेशालय ने यह अधियाचन वापस ले लिया।

विज्ञापन

Directorate will send reminder for recruitment to 3900 posts of teachers
Teacher - फोटो : पेक्सेल्स

उस वक्त निदेशालय की ओर से कहा गया था कि आरक्षण को लेकर नए सिरे से समीक्षा होगी और इसके बाद अधियाचन भेजा जाएगा। निदेशालय ने यह काम पूरा भी नहीं किया था कि इसी बीच इब्ल्यूएस आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई और निदेशालय को नए सिरे से सीटों के लिए आरक्षण निर्धारित करना पड़ा।

इस दौरान शासन की ओर से नया आदेश जारी किया गया कि प्रदेश भर के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का सत्यापन होगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित कर दी गई है। प्रदेश भर में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल ३९०० रिक्त पद चिह्नित किए गए, जिनकी सूची निदेशालय ने शासन को भेज दी।

Directorate will send reminder for recruitment to 3900 posts of teachers
teacher - फोटो : social media
सूची लॉक डाउन से पहले भेजी गई थी और निदेशालय को भर्ती के लिए अब तक शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। प्रतियोगी छात्र अनेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ कुमार सिंह समेत तमाम अभ्यर्थियों ने सीएम को ट्वीट कर रिक्त पदों पर भर्ती शुरू किए जाने की मांग की है। इस बाबत छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक को भी ज्ञापन दिया है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि निदेशालय की ओर से एक रिमांडर शासन को भेजा जाएगा। भर्ती की अनुमति मिलते ही रिक्त पदों का अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed