फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate of Basic Education has sought details of schools upgraded after the year 2021.

UP : बेसिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष-2021 के बाद उच्चीकृत स्कूलों का ब्योरा किया तलब

Sun, 08 Mar 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Mar 2026 02:18 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर हुए उच्चीकरण का ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन
Directorate of Basic Education has sought details of schools upgraded after the year 2021.
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर हुए उच्चीकरण का ब्योरा तलब किया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल ने जारी पत्र में कहा है कि वर्तमान में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती-2021 के संशोधित परीक्षा परिणाम में छह सितंबर 2022 को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका संख्या 1966/2026 (राम कुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य) में 19 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापित विद्यालयों में उच्चीकृत विद्यालयों का चिन्हांकन किया जाना है।
विज्ञापन


इसी कारण सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुए अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में निदेशालय की ई-मेल आईडी पर सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी पहले तीन दिन में ही मांगी गई थी, लेकिन होली के चलते अब सोमवार तक का समय दिया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापित विद्यालयों की सूची भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed