फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate has reached the files of educationists, 100 posts to be recruited

निदेशालय पहुंचीं शिक्षाशास्त्र के चयनितों की फाइलें, 100 पदों पर होनी है भर्ती

Thu, 12 Nov 2020 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Directorate has reached the files of educationists, 100 posts to be recruited
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के लिए चयनित 100 अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी हैं। अभ्यर्थियों को अब निदेशालय से काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है, क्योंकि काउंसलिंग के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर 1150 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2016 में जारी किया गया था। चार साल बाद भर्ती पूरी होने जा रही है। 34 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति दी जा चुकी है। इसी माह समाजशास्त्र विषय में अस्टिेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित 273 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। अब शिक्षाशास्त्र के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। उच्च शिक्षा निदेशालय जल्द ही काउंसलिंग का कार्यक्रम जानी कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग ने रिजल्ट के प्रारूप में भी संशोधन कर दिया है और एनआईसी के सॉफ्टवेयर में भी इसके अनुरूप बदलाव किया जा चुका है। महिला अभ्यर्थी अब महिला कॉलेजों का ही विकल्प भर सकेंगी और पुरुष अभ्यर्थियों को भी अन्य कॉलेजों में आसानी से नियुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले महिला अभ्यर्थी ओपन श्रेणी में कॉलेज का विकल्प भर देतीं थी, जिसकी वजह से पुरुष कॉलेजों में सीटें नहीं बचती थीं और पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सीटें रिक्त होने का इंतजार करना पड़ता था। इस बार काउंसलिंग के बाद पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए इंतजार नहीं करना होगा। यूपीएचईएससी के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बताया कि शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed