फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dinesh Sharma: Rahul Gandhi is speaking whatever comes to his mind, told Brahmin

दिनेश शर्मा : जो मन में आ रहा वही बोल रहे राहुल गांधी, ब्राह्मणों से कहा- शादी कराओ नहीं तो आ जाएगी विदेशी

Sun, 26 Nov 2023 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 07:22 PM IST
सार

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनके पूरे खानदान में कोई हिंदू नहीं है। वह दत्तात्रेय गोत्र के ऐसे ब्राह्मण हैं जो जनेऊ कोट के ऊपर पहनते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए ब्राह्मणों से कहा कि उनकी शादी कराइये नहीं तो कोई फिर कोई विदेशी आ जाएगी।

विज्ञापन
Dinesh Sharma: Rahul Gandhi is speaking whatever comes to his mind, told Brahmin
राहुल गांधी और डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक युवा नेता जो बुजुर्ग हो चुके हैं वह जो मन में आ रहा है वही बोले जा रहे हैं। कभी पनौती तो कभी खनौती बोल रहे हैं। यही करते करते उनकी सत्ता और राजनीति की छिनौती हो जाएगी। डॉ. शर्मा रविवार को परेड में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनके पूरे खानदान में कोई हिंदू नहीं है। वह दत्तात्रेय गोत्र के ऐसे ब्राह्मण हैं जो जनेऊ कोट के ऊपर पहनते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए ब्राह्मणों से कहा कि उनकी शादी कराइये नहीं तो कोई फिर कोई विदेशी आ जाएगी। चुनाव के समय वह देश में रहते हैं और चुनाव बीतते ही पिज्जा और केक लेकर स्विटजरलैंड और इटली चले जाते हैं। कहा कि कुछ तो दिमाग लगाइये 55 साल के हो गए हों क्या जीवन भर बच्चे ही बने रहोगे। 

विज्ञापन

Dinesh Sharma: Rahul Gandhi is speaking whatever comes to his mind, told Brahmin
पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बुके देकर स्वागत करते भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र व अन् - फोटो : अमर उजाला

बच्चो में बचपन से ही संस्कार डालने की जरूरत

दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में संस्कार डालने की जरूरत है। आज हम पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आ गए हैं। हम अपनी संस्कृति और संस्कार को भूलते जा रहे हैं। पहले जन्मदिन पर टीका लगाया जाता था और दीपक जलाए जाते थे और सत्य नारायण भगवान की कथा होती थी। आज कैंडल जलाकर चाकू से अंडे का केक काटा जा रहा है और गाना बजाया जा रहा है।

कहा कि ब्राह्मणों ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। ब्राह्मणों ने वेद और पुराणों की रक्षा की है। मुगलो, अंग्रेजों, पुर्तगालियों ने देश को लूटने, घसोटने और नोचने का कार्य किया। हमारी संस्कृति को वह नष्ट नहीं कर सके। कहा कि रामायण, महाभारत लिखने वाले ब्राह्मण नहीं थे। गीता का उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण भी ब्राह्मण नहीं थे।

कहा कि देश में सिर्फ एक ही जाति होनी चाहिए और वह है गरीबी। प्रधानमंत्री मोदी का भी यही कहना है कि जाति पाति से ऊपर उठकर गरीबी दूर करना ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। कहा कि जिसके अंदर संस्कार है वही ब्राह्मण है। ब्राह्मण त्याग और तपस्या और समर्पण की भावना से कार्य करता है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर हमे देश को एकता से सूत्र में पिरोने का कार्य करना चाहिए।इसके पूर्व ब्राह्मण महाकुंभ में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल आदि ने बुके देकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed