फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dilapidated ROB of High Court Pani Tanki will not be demolished before Mahakumbh, Chief Engineer inspected

Prayagraj: महाकुंभ के पहले ध्वस्त नहीं होगा हाईकोर्ट पानी टंकी का जर्जर आरओबी, प्रमुख अभियंता ने किया निरीक्षण

Thu, 02 May 2024 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 01:25 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने लीडर रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिज का लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष वीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जर्जर पुल से कोई जनहानि न हो इसके लिए मरम्मत की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Dilapidated ROB of High Court Pani Tanki will not be demolished before Mahakumbh, Chief Engineer inspected
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव ने लीडर रोड आरओबी का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास लीडर रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। जर्जर हो चुके इस पर पुलिस पीडब्लूडी ने 12 फरवरी 2024 से आवागमन बंद करवा दिया है। गार्डर लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। इस जर्जर पुल पर सिर्फ बाइक और साइकिल के अलावा पैदल चलने वालों को छूट दी गई है। 

विज्ञापन





विज्ञापन






करीब पचास साल पुराना यह रेलवे ओवरब्रिज काफी हद तक जर्जर हो चुका है। इसको देखते हुए कुंभ 2019 के मद्देनजर इसके बराबर एक दूसरा पुल बनाया गया था। इसके बाद एक पुल जाने के लिए और दूसरा पुल आने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पुराने पुल की हालत को जर्जर देखते हुए और जान माल का नुकसान न हो इसके लिए इस पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता बोले- जनहानि रोकना पहली प्राथमिकता

दर्जन भर से अधिक अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रमुख अभियांता एवं विभागाध्यक्ष वीके श्रीवास्तव ने करीब घंटे भर निरीक्षण कर पुल का जायजा लिया। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत करते हुए प्रमुख अभियंता ने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता लोगों के जान की सुरक्षा है। पुल से किसी तरह के जान माल का नुकसान न हो इसके लिए फिलहाल बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।







उन्होंने कहा कि रही बात आरओबी को ध्वस्त करने की तो इसे महाकुंभ के पहले गिराने की कोई योजना नहीं है। विभाग अब पुल की मरम्मत की संभावना तलाश कर रहा है। इसके लिएनरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद प्लान तैयार कर इसको मरम्मत कराने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल आरओबी बहुत पुराना है और काफी हद तक जर्जर भी हो चुका है। किस तरह से इसे बिना ध्वस्त किए मजबूती प्रदान की जाए इस पर अमल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed