फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digvijay Singh said: Modi government will not last for long, NEET scam is a bigger scam than Vyapam

दिग्विजय सिंह बोले : बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी मोदी सरकार, व्यापमं से बड़ा घोटाला है नीट स्कैम

Wed, 26 Jun 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा मामला है। एनटीए के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि मोदी सरकार से जब नौजवानों के रोजगार के बारे में बात करता है तो भाजपा के नेता विपक्ष के परिवारवाद का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh said: Modi government will not last for long, NEET scam is a bigger scam than Vyapam
दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विदय सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी मोदी सरकार बहुत ज्यादा दिनों तक नही ं चल सकेगी। किसान, मजदूर, नौजवान और छात्रों सहित सभी वर्ग इस सरकार से नाराज हैं। इसका असर लोकसभा चुनाव में दिख गया है। झूठ के पुलिंदे को लेकर चल रही केंद्र सरकार बहुत कम समय की मेहमान है। दिग्विजय सिंह बुधवार को शहर के गीता निकेतन के पास आयोजित कांग्रेस इंटक की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन





 






पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा मामला है। एनटीए के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि मोदी सरकार से जब नौजवानों के रोजगार के बारे में बात करता है तो भाजपा के नेता विपक्ष के परिवारवाद का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। हकीकत यह है कि भाजपा और आरएसएस से बड़ा परिवारवादी कोई नहीं है। सरकार में आरएसएस का परिवार ही भरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि यूपीए की मनमोहन सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों में अनाज वितरण की व्यवस्था लागू की थी। गरीबों को गांव में ही रोजगार मिले इसके लिए कांग्रेस मनरेगा योजना लेकर आई थी। इन योजनाओं को मोदी सरकार अपनी योजना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जनता हकीकत जान चुकी है। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। यह सरकार वैशाखी के सहारे चल रही है जो कभी भी गिर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed