फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   digital X-ray machine will start soon in SRN's Trauma Center

Prayagraj News: एसआरएन के ट्रामा सेंटर में जल्द शुरू होगी नई डिजिटल एक्सरे मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
digital X-ray machine will start soon in SRN's Trauma Center
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगने जा रही है। पहले से ही दो मशीनें अस्पताल में लगी हैं। लेकिन पुरानी बिल्डिंग में स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में लगी मशीन पर मरीज अपना एक्सरे करवा रहे हैं। वहीं, नई एक्सरे मशीन लगने से मरीजों की काफी सहूलियत मिलेगी। बताया गया कि एसआरएन में रोजाना करीब 300 मरीजों की एक्सरे जांच लिखी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए कमरे के निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है। डिजिटल एक्सरे मशीन भी आ चुकी है। इसे इंस्टॉल करने का कार्य इसी महीने से शुरू हो जाएगा। इसकी कीमत 1.25 करोड़ बताई जा रही है। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस प्रोग्राम टू योजना के तहत यूपी मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की तरफ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण को लेकर कई उपकरणों की आपूर्ति एसआरएन अस्पताल में की गई है।
विज्ञापन

मेड इन इंडिया है मशीन
डिजिटल एक्सरे मशीन भारत में बनाई गई है। मेड इन इंडिया मशीन से मरीज जल्द ही अपना एक्सरे करा सकेंगे।

निजी जांच केंद्रों पर 500 रुपये में होती है एक्सरे जांच
एसआरएन में दो, कॉल्विन और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल बेली में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। इनमें से कॉल्विन और बेली में एक्सरे की सुविधा निशुल्क है। जबकि एसआरएन में 50 रुपये सरकारी शुल्क लिया जाता है। वहीं, निजी जांच केंद्रों पर एक्सरे कराने पर मरीजों को 500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पतला के ट्रॉमा में जल्द ही नई डिजिटल एक्सरे मशीन से जांच शुरू कर दी जाएगी। इसी महीने से मशीन को इंस्टॉल करने का काम शुरू हो जाएगा। नई डिजिटल मशीन शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक एसआरएन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed