फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Different rates of Mohalla-Mohalla onions

मोहल्ला-मोहल्ला प्याज का अलग-अलग रेट

Sun, 29 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Different rates of Mohalla-Mohalla onions
Different rates of Mohalla-Mohalla onions
मोहल्ला-मोहल्ला प्याज का अलग-अलग रेट
विज्ञापन

0 मुंडेरा मंडी में 35 रुपये किलो तो फुटकर बाजार में अब भी 70 से 100 रुपये किलो प्याज
0 अफगानिस्तान से आई प्याज पसंद नहीं कर रहे व्यापारी, मंडी में स्टॉल लगाकर बेची जा रही प्याज
प्रयागराज। प्याज की बढ़ी कीमत सर्दी के इस मौसम में भी लोगों की आंखों से आंसू निकाल रही हैं। सितंबर माह से लगातार प्याज की कीमत सौ रुपये के आसपास ही टिकी हुई है। अफगानिस्तान आदि देशों से भी स्थानीय मंडी में प्याज आई, लेकिन अब तक प्याज के दाम जस के तस है। अधिकांश लोगों की जुबां पर यही सवाल है कि टमाटर की तरह प्याज के दाम कब कम होंगे। इस बीच शहर के तमाम मोहल्लों में प्याज अलग-अलग रेट पर बिक रही है। चौक, खुल्दाबाद में जहां प्याज 70 रुपये किलो है तो वहीं सिविल लाइंस, एजी ऑफिस में इसका दाम सौ रुपये किलो पर ही टिका हुआ है।

बीते कुछ दिनों से मंडी में फतेहपुर, खागा से आने वाली लोकल प्याज की आवक बढ़ी है। इस वजह से फुटकर बाजार में छोटी प्याज के दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। लेकिन स्टैंडर्ड प्याज जो लोगों को पसंद है उसके दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मुंडेरा मंडी में शनिवार की दोपहर प्याज का दाम 35 रुपये किलो रहा। मंडी सचिव रेनू वर्मा की माने तो बीते कुछ दिन से मंडी में प्याज का थोक रेट 35 रुपये ही किलो है। वहीं मंडी से बाहर फुटकर बाजार में वहीं प्याज 70 से 100 रुपये किलो तक कारोबारी बेच रहे हैं। खास बात यह कि शहर के तमाम मोहल्लों में प्याज का अलग-अलग रेट है। शनिवार की दोपहर लोकनाथ, चौक, खुल्दाबाद में प्याज 70 रुपये, सोहबतियाबाग, गऊघाट में 80 रुपये तो सिविल लाइंस एजी ऑफिस में सौ रुपये किलो में बिकी। मंडी में अफगानिस्तान की भी प्याज आई हुई है, लेकिन ज्यादा बड़ी होने की वजह से व्यापारी इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में प्याज की फुटकर बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। यहां 35 रुपये किलो की दर पर प्याज मिल रही है। शहर के बाजारों में बढ़ी कीमत पर उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेता मनमानी कर रहे हैं। उन्हें अधिकतम 50 से 55 रुपये किलो में ही प्याज बेचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed