फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diesel is being used in fogging, High Court directed the UP government to take concrete steps.

UP : फागिंग में हो रहा डीजल का प्रयोग, मच्छर बेलगाम, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को ठोस कदम उठाने का दिया निर्देश

Fri, 17 Nov 2023 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोर्ट ने यूपी सरकार को कहा कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करें और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाए। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति अजय भनोट की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

विज्ञापन
Diesel is being used in fogging, High Court directed the UP government to take concrete steps.
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रयागराज सहित यूपी के अन्य जिलों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित मच्छरों से फैली बीमारियों पर अंकुश लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


कोर्ट ने यूपी सरकार को कहा कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करें और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाए। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति अजय भनोट की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन


इसके पहले सुनवाई के दौरान न्यायमित्र व इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव नितिन शर्मा ने कोर्ट को जानकारी दी की अधिकारियों द्वारा मच्छरों पर काबू पाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में फ़ांगिंग नहीं कराई जा रही है। जहां, फागिंग हो भी रही है, उसमें डीजल का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका, असर मच्छरों पर नहीं पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed