{"_id":"60661f668ebc3ef1095d261f","slug":"dhoomaganj-police-arrived-in-bareilly-jail-and-recorded-ashraf-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज पुलिस ने बरेली जेल पहुंचकर दर्ज किया अशरफ का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज पुलिस ने बरेली जेल पहुंचकर दर्ज किया अशरफ का बयान
Fri, 02 Apr 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ का बयान दर्ज करने धूमनगंज पुलिस की टीम बरेली जेल पहुंची। टीम ने 2016 में हुए हत्या के प्रयास के मामले में उससे पूछताछ की और बयान दर्ज किया। टीम शुक्रवार को शहर लौटेगी।
2016 में झलवा निवासी सूरजकली पर फायरिंग की गई थी। जिसमें उसका बेटा घायल हुआ था। इस मामले में अतीक अहमद समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने अशरफ को भी आरोपी बनाया। हालांकि फरारी के चलते इस मुकदमे में उसके खिलाफ कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
पिछले साल एक लाख के इनामी अशरफ की गिरफ्तारी के बाद उसे नैनी जेल से बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को धूमनगंज इंस्पेक्टर मय हमराही उसका बयान दर्ज करने बरेली जेल पहुंचे। जेल में अशरफ से मुकदमे के संबंध में पूछताछ की गई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को टीम लौट आएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।