फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhka sun , tenacity People

दहका सूरज, तप गए लोग

Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dhka sun , tenacity People
दहका सूरज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पिछले दिनों भटककर आए बादलों से हुई रिमझिम और आंधी-तूफान के चलते कुछ दिन गर्मी से थोड़ी निजात जरूर मिली थी, लेकिन सूरज ने फिर आंखें तरेर दी हैं। शनिवार को सूरज ऐसा दहका कि पारा एक बार फिर 42 के पार पहुंच गया। हवा न चलने के कारण धूप और उमस के गठजोड़ ने ऐसा कहर ढाया कि लोग परेशान हो गए। बाहर निकलने पर धूप शरीर को जलाने पर आमादा थी तो घर के अंदर कूलर-पंखे में उमस से निजात नहीं दिला पा रहे थे।
विज्ञापन


एसी कुछ राहत दे रहा था लेकिन बिजली की लुकाछिपी ने तंग कर दिया। हर जगह लोग पसीने से तर-बतर थे। सड़कों पर दोपहर के समय कम लोग निकले, जिन्हें काम पर जाना था वे सिर पर गम्छा या तौलिया लपेटे रहे। कई सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजारों में भी भरी दोपहरी ग्राहकी कम रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का यह मिजाज अच्छे मानसून के संकेत हैं। संभावना है कि एक-दो दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो।  
विज्ञापन


दिन के पारे ने मई महीने में 47 का आंकड़ा छूकर नया रिकार्ड बनाया था। अब रात के पारे ने भी 35 का आंकड़ा छूकर नए रिकार्ड पर पहुंच गया है। दिन और रात के पारे में अंतर कम होने और वातावरण में लगातार नमी बढ़ने से लोग गर्मी के साथ उमस से परेशान हो हुए। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन का तापमान 42.2 फीसदी रिकार्ड किया गया। यह शुक्रवार के 40.8 डिग्री से 1.4 डिग्री अधिक है। रात के पारे में शनिवार के मुकाबले 3.4 डिग्री का उछाल आया। रात का पारा शनिवार को 3.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। पारे की तरह नमी भी 65 के ऊपर रही। हालांकि दिन में तेज धूप होने से नमी में कमी आई है। दिन में नमी 31 फीसदी रही। मौसम में हो रहे उठापटक का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी से परेशान लोग उमस से बेहाल हो गए। वे एसी, पंखे का सहारा ढूंढते रहे। शाम को पूरब की हवाओं ने भी असर दिखाया तो आसमान में रह-रहकर बादल भी नजर आए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी ने कहा कि मौसम का हाल अब ऐसे ही बना रहेगा। 20 जून तक मानसून आ जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed