{"_id":"6506ca0e872b2a03a00418f5","slug":"dheeraj-samman-to-seven-including-mumbai-s-tabassum-jamadar-dheeraj-janmotsav-will-be-celebrated-on-octobe-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मुंबई की तबस्सुम समेत सात को ‘धीरज सम्मान’, 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा ‘जमादार धीरज जन्मोत्सव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मुंबई की तबस्सुम समेत सात को ‘धीरज सम्मान’, 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा ‘जमादार धीरज जन्मोत्सव’
Sun, 17 Sep 2023 03:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 03:12 PM IST
सार
29 अक्तूबर को मुंबई की तबस्सुम मंजूर नादकार, हापुड़ के डॉ. नरेश सागर, बस्ती की डॉ. रीता पांडेय ‘स्नेहा’ समेत प्रयागराज के लाल सरन, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र जय और डॉ. विक्रम को इस वर्ष का ‘धीरज सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
जमादार धीरज जन्मोत्सव को लेकर बैठक करते साहित्यकार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
साहित्यिक संस्था ‘गुफ़्तगू’ के तत्वावधान में दिवंगत साहित्यकार जमादार धीरज का जन्मोत्सव समारोह 29 अक्तूबर को नगर के कालिंदीपुरम स्थित जमादार धीरज मार्ग पर मनाया जाएगा। इस दौरान मुंबई की तबस्सुम नादकार समेत सात साहित्यकारों को ‘धीरज सम्मान’ प्रदान किया जएगा। यह निर्णय रविवार को पीपल गांव में मधु गौतम के आवास हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को मुंबई की तबस्सुम मंजूर नादकार, हापुड़ के डॉ. नरेश सागर, बस्ती की डॉ. रीता पांडेय ‘स्नेहा’ समेत प्रयागराज के लाल सरन, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र जय और डॉ. विक्रम को इस वर्ष का ‘धीरज सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, प्रभाशंकर शर्मा, अंजनी कुमार गौतम, अर्चना जायसवाल ‘सरताज’ , मधु गौतम, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, धीरेंद्र सिंह नागा और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन