{"_id":"695b872698a444bc38025441","slug":"dharmendra-was-seen-with-his-friend-a-few-hours-before-the-murder-police-took-him-into-custody-and-started-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हत्या से कुछ घंटे पहले अपने दोस्त के साथ दिखा था धर्मेंद्र, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हत्या से कुछ घंटे पहले अपने दोस्त के साथ दिखा था धर्मेंद्र, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी
Mon, 05 Jan 2026 03:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:10 PM IST
सार
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दिलदारगंज में पिकअप चालक धर्मेंद्र सोनकर की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन एक दोस्त लगातार मोबाइल पर धर्मेंद्र के संपर्क में रहा और कई बार दोनों में बातचीत हुई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सोनकर। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दिलदारगंज में पिकअप चालक धर्मेंद्र सोनकर की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन एक दोस्त लगातार मोबाइल पर धर्मेंद्र के संपर्क में रहा और कई बार दोनों में बातचीत हुई। यही नहीं, हत्या के कुछ घंटे पहले उसे धर्मेंद्र के साथ देखा भी गया था।
विज्ञापन
ऐसे में शक की सुई दोस्त की ओर ही घूम रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस धर्मेंद्र के कई दोस्तों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस को 26 पन्नों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) में भी धर्मेंद्र के दोस्त को लेकर कई सुराग मिले हैं। पता चला है कि एक दोस्त से कई घंटे तक धर्मेंद्र की बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
आशंका है कि किसी विवाद के बाद नए वर्ष के मौके पर शराब पार्टी आयोजित की गई। इसमें धर्मेंद्र को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि करीबी दोस्त के साथ दो अन्य युवक संदेह के घेरे में हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन