फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dharampal said: Opponents will not stand before the Modi-Yogi wave in UP, lotus will bloom in all municipal co

बोले धर्मपाल : यूपी में मोदी -योगी की लहर के आगे नहीं टिकेंगे विरोधी, सभी नगर निगमों में खिलेगा कमल

Sun, 30 Apr 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 10:02 PM IST
सार

भाजपा महानगर कार्यालय में रविवार की शाम नगर निगम चुनाव की तैयारी बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बूथवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बूथ प्रबंधन की तारीफ की। कहा कि बूथ मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी यह चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
Dharampal said: Opponents will not stand before the Modi-Yogi wave in UP, lotus will bloom in all municipal co
धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा महानगर कार्यालय में रविवार की शाम नगर निगम चुनाव की तैयारी बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बूथवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बूथ प्रबंधन की तारीफ की। कहा कि बूथ मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी यह चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर डट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

संगठन महामंत्री ने घर घर जाकर पर्ची पहुंचाने और मतदान के दिन हनुमान की तरह समर्पण भाव से काम करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उनका कहना था कि प्रदेश में मोदी -योगी की लहर चल रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में कमल खिलने का दावा किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने धर्मपाल का स्वागत किया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन कमलेश गौतम ने किया।

विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला अध्यक्ष गंगापुर अश्वनी दुबे, जिला अध्यक्ष यमुना पार विभव नाथ भारती, एमएलसी निर्मला पासवान पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुनील जैन, रणजीत सिंह ,विभूति नारायण सिंह, राजेश मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी , देवेश सिंह,राजेश केसरवानी राजेश सिंह पटेल, प्रमोद जायसवाल के अलावा चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed