{"_id":"6044fff7fa69bb3aa565b89b","slug":"dhananjay-singh-disturbed-in-jail-spending-time-strolling-in-barracks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल में परेशान पूर्व सांसद धनंजय सिंह बैरक में टहलकर काट रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी जेल में परेशान पूर्व सांसद धनंजय सिंह बैरक में टहलकर काट रहा समय
Sun, 07 Mar 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सेंट्रल जेल नैनी पहुुंचने के बाद से ही जेल प्रशासन उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। जेल में बंद उसके विरोधियों को देखते हुुए उसे सुरक्षा के बीच बैरक में रखा गया है, जिसकी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से पूर्व सांसद को रविवार सुबह नाश्ते में दलिया व रात के खाने में पूड़ी सब्जी परोसी गई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन सतर्क हो गया। पूर्व सांसद को मुख्तार अंसारी और अभय सिंह गैंग से खतरा है और इस गैंग से जुड़े कई लोग पहले से ही जेल में बंद हैं। उसकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई सेंध न लगे, इसको लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जेल प्रसाशन की ओर से उसकी बैरक में अलग से सुरक्षा लगाई गई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह का आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
देखरेख केलिए सिपाहियों के साथ लंबरदारों को भी लगाया गया है। सूत्रों की मांने तो धनंजय सिंह जेल में पहुुंचने के बाद ही काफी परेशान है, और बैरक में टहल कर अपना समय काट रहा है। नैनी जेल में रविवार की सुबह उसे दलिया का नाश्ता दिया गया वहीं रात को खाने में पूड़ी सब्जी दी गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में पहुंचने के बाद उसके अधिवक्ता मुकदमे को लेकर मुलाकात के लिए आए थे। प्रभारी डीआईजी जेल प्रेम नाथ पांडेय ने बताया कि जेल के अंदर पूर्व सांसद की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुुरक्षा की दृष्टि से उसे विशेष बैरक में रखा गया है, जिसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जेल मैनुअल के अनुसार ही उसे नाश्ता व खाना दिया जा रहा है।