फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees will go to the fair area as soon as they get down from Shastri Bridge, Alopibagh toll road will be wi

Prayagraj : शास्त्री ब्रिज से उतरते ही मेला क्षेत्र में जाएंगे श्रद्धालु, अलोपीबाग चुंगी वाली सड़क होगी चौड़ी

Thu, 19 Sep 2024 05:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 05:11 AM IST
सार

इन दिनों अलोपीबाग में नए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से नीचे से आवागमन बाधित है। ऐसे में शास्त्री ब्रिज के बाद शहर की तरफ जाने मार्ग तथा फ्लाईओवर पर हमेशा जाम लगा रहता है। किसी आगे निकलने की होड़ में लोगों के वाहन भी रगड़ खा जाते हैं और अक्सर झड़प होती है।

विज्ञापन
Devotees will go to the fair area as soon as they get down from Shastri Bridge, Alopibagh toll road will be wi
अलोपीबाग चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलोपीबाग में जाम से रोजाना जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बात है। महाकुंभ तथा उसके बाद भी जीटी जवाहर चौराहा जाम नहीं होगा। शास्त्री ब्रिज से उतरने के बाद ही भीड़ संगम की तरफ मुड़ जाएगी। इसके लिए अलोपीबाग चुंगी के पास सड़क चौड़ी करने के साथ परेड में नए मार्ग का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

इन दिनों अलोपीबाग में नए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से नीचे से आवागमन बाधित है। ऐसे में शास्त्री ब्रिज के बाद शहर की तरफ जाने मार्ग तथा फ्लाईओवर पर हमेशा जाम लगा रहता है। किसी आगे निकलने की होड़ में लोगों के वाहन भी रगड़ खा जाते हैं और अक्सर झड़प होती है।हालांकि इससे जल्द राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन


फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर में पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ अलोपीबाग चुंगी वाली सड़क परेड की तरफ चौड़ी की जा रही है। इसके लिए बस्ती के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला की जमीन खाली कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए समतलीकरण का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला वाले स्थान से जीटी रोड को जोड़ते हुए परेड में भी नई सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क काली मार्ग को जोड़ेगी। इस सड़क के बनने के बाद शास्त्री ब्रिज की तरह से आकर संगम या परेड मैदान जाने वालों को जीटी जवाहर चौराहा नहीं जाना होगा। इसी मार्ग से मोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed