फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees prayed to God and asked for forgiveness

Prayagraj News: श्रद्धालुओं ने भगवान से याचना कर मांगी क्षमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed to God and asked for forgiveness
क्षमावाणी पर्व पर जीरो रोड ​स्थितजैन मंदिर में एक दूसरे से गलतियों के लिए क्षमा मांगतेश - फोटो : shiv tripathi
लाला जानकी प्रसाद दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं ने क्षमावाणी पर्व मनाया। इस दौरान भगवान की मूर्ति को पालकी में विराजमान करके शोभायात्रा निकाली गई। इसमें छोटे बच्चों ने कलश लेकर जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म के संदेश दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद मंदिर में पंडित सुनील जैन के निर्देशन में भगवान का जलाभिषेक और पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि क्षमा भाव आत्मा का गुण है। इसमें करुणा और परस्पर मैत्रीभाव का संदेश है। यह जीव दया और करुणा का प्रतीक है। पूजन के बाद भक्तों ने भगवान से क्षमा याचना की।
विज्ञापन

जैन महिला मंडल की मंत्री बाला जैन ने बताया कि क्षमा शब्द माननीय जीवन की आधारशिला है। जिसके जीवन में क्षमा है, वही महानता को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान शांति के प्रतीक कबूतरों को आजाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला अभिषेक दीपक जैन के परिवार को मिला। भगवान की आरती में निधि अग्रवाल, रूपाली जैन और आशीष जैन को मिला। वहीं, दशलक्षण पर्व पर दस दिन का निर्जला उपवास रखने वालों में चारु जैन, एकता जैन, पिंकी जैन, आराध्य जैन, हैप्पी जैन को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed