फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees played unique Holi with city deity Lord Veni Madhav in Sangam Nagri

रंगभरी एकादशी : संगमनगरी में नगर देवता भगवान वेणी माधव संग भक्तों ने खेली अनूठी होली

Sat, 04 Mar 2023 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 01:25 AM IST
सार

रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को भक्त और भगवान के प्रेम का रंग खूब गाढ़ा हुआ। नगर देवता के साथ संगमनगरी के लोगों ने अनूठी होली खेली। नगर देवता भगवान वेणी माधव के साथ भक्त फूलों की होली देर रात तक खेलते रहे। इसी के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव की भी शुरुआत हो गई।

विज्ञापन
Devotees played unique Holi with city deity Lord Veni Madhav in Sangam Nagri
Prayagraj News : वेणी माधव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर रंग गुलाल उड़ाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को भक्त और भगवान के प्रेम का रंग खूब गाढ़ा हुआ। नगर देवता के साथ संगमनगरी के लोगों ने अनूठी होली खेली। नगर देवता भगवान वेणी माधव के साथ भक्त फूलों की होली देर रात तक खेलते रहे। इसी के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव की भी शुरुआत हो गई। द्वादश माधव में प्रथम भगवान वेणी माधव के दरबार में शुक्रवार को मंगला आरती के बाद मंत्रोच्चार के साथ विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए आराधना की गई। इसके बाद फाल्गुन शुक्लपक्ष की एकादशी यानी रंगभरी एकादशी पर भगवान के दरबार में रंग अर्पित किया गया।

विज्ञापन


दोपहर भोग के बाद मंदिर परिसर को भव्यता के साथ रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। शाम 7:30 बजे फाग और होरी गीतों पर भक्त भगवान के दरबार में झूमने लगे। वेणी माधव मंदिर में शहर के लोग होली गाकर मुग्ध हो रहे थे। इसके दौरान महाआरती हुई और फिर रात आठ बजे से सविधि पूजन के बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान वेणी माधव पर पुष्पवर्षा के साथ फूलों की होली आरंभ हो गई। इस दौरान गेंदा, गुलाब, टेसू के फूलों से भक्तों ने भगवान के साथ होली खेली। अबीर-गुलाल की भी बौछार होती रही।

विज्ञापन
Trending Videos

Devotees played unique Holi with city deity Lord Veni Madhav in Sangam Nagri
Prayagraj News : वेणी माधव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर रंग गुलाल उड़ाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर की महंत महामंडलेश्वर डॉ. वैभव गिरि एक दिन पहले से ही मंदिर के पुजारियों, सेवादारों और श्रद्धालुओं के साथ रंगोत्सव की तैयारियों में जुटी रहीं। वह भगवान को फूलों के रंग अर्पित कर खुशहाली की कामना करती रहीं। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। इस मौके को संगीतमय बनाने के लिए भी मुहल्ले के लोग इस रंगोत्सव का हिस्सा बने हुए थे। नगर देवता वेणी माधव को फूलों -पंखुडिय़ों को अर्पित करने का साथ ही संगमनगरी में रंगोत्सव पर्व होली का उल्लास शुरू हो गया।
विज्ञापन

Devotees played unique Holi with city deity Lord Veni Madhav in Sangam Nagri
Prayagraj News : मारवाड़ी धर्मशाला से शुक्रवार को खाटू श्याम सालासर भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला।

वेणी माधव मंदिर प्रबंधन ने 10 कुंतल फूलों से खेली रंगपंचमी पर होली
इस बार भगवान वेणी माधव के दरबार में 10 कुंतल फूलों से होली खेली गई। इसके लिए शहर और आसपास के इलाकों के मालियों को फूलों के आर्डर दिए गए थे। गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा, मोहरा, चांदनी, टेसू के फूलों से भगवान का दरबार पट गया था।

खाटू श्याम महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

राधेश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित रंगभरी एकादशी को भक्तों ने धूमधाम से मनाया। भक्तों ने मारवाड़ी धर्मशाला से नगर भ्रमण यात्रा निकाली। यह यात्रा रामबाग स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें बड़े पैमाने पर भक्तों की संख्या मौजूद रही। श्रद्घालुओं की यात्रा में गुलाल, फूल और इत्र की वर्षा की गई।

यात्रा के अवसर पर खाटू श्याम के नवनिर्मित रजत सिंहासन का लोकार्पण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली के राम-श्याम ने बाबा तेरी फुल कृपा है, वृतिका बंकु की ओर मस्त मलंग फागुन आयो रे, रोमा निषाद ने चल बाबा के धाम वो झोली भर देंगे, भजनों की प्रस्तुति की गई। इन भजनों की धुन पर भक्त भावविभोर हो गए। भक्तों ने भी भजनों की धुन गुनगुनाई। भजन संध्या के बाद श्याम रसोई में छप्पन भोग और माखन मिश्री भोग प्रसाद का वितरण किया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर खाटू श्याम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed