फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   development work will be done in minority dominated villages by marking them as clusters

नंदी ने रखा प्रस्ताव : क्लस्टर के रूप में चिह्नित कर अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में होंगे विकास कार्य 

Sat, 04 Dec 2021 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
development work will be done in minority dominated villages by marking them as clusters
prayagraj news : नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj

सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नंदी ने प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तमाम मुद्दों और समस्याओं पर उनसे चर्चा की। साथ ही अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों का क्लस्टर बनाकर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कार्य कराए जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी सहमति प्रदान की।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न अल्पसंख्यक बाहुल्य जनपदों के चिह्नित अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के प्रस्ताव के साथ साथ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधाओं की स्थापना, फर्नीचर, शौचालय, बाउंड्री वॉल आदि कार्य के लिए 1207.16 करोड़ का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन


बैठक में प्रस्ताव दिया गया कि प्राइमरी स्कूलों में फर्नीचर के क्रय की प्रणाली बहुत कठिन एवं लंबी है। इसमें लगने वाले अनावश्यक समय से बचने के लिए राज्य स्तर पर जेम के माध्यम से प्रोक्योरमेंट की अनुमति दिया जाना उचित होगा। इसके अलावा मदरसा आधुनिकीकरण योजना इसके अंतर्गत मदरसा शिक्षकों के गत वर्षों के बकाया मानदेय मद में 477 करोड़ रुपये की धनराशि दिया जाना लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed