{"_id":"58504cae4f1c1b676f64ad34","slug":"devaki-nandan-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संगीत से निखारता है व्यक्तित्व : देवकी नंदन ठाकुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संगीत से निखारता है व्यक्तित्व : देवकी नंदन ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराधे-राधे सेवा समिति की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर ने भारतीय संगीत की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पॉप म्यूजिक से युवा कुंठित एवं हीनभावना से ग्रस्त हो रहे हैं वहीं भारतीय संगीत से व्यक्तित्व में निखार आता है। वेदों में वर्णित है कि सृष्टि की उत्पत्ति नाद के साथ हुई है। माण्डूक्योपनिषद् के अनुसार अक्षर अविनाशी स्वरूप संपूर्ण ओंकार ही है।
कथावाचक ने कहा, युवा पीढ़ी में पाश्चात्य संस्कृति, पाश्चात्य पॉप म्यूजिक के प्रति लगाव बढ़ा है। जिसके चलते उनमें आत्मविश्वास की कमी, कुंठित व्यक्तित्व और सोचने का तरीका नकारात्मक हुआ है, जबकि भारतीय संगीत जीवन में संतुलन तथा उदात्त भावनाओं को विकसित करने का माध्यम है।
कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने श्रीकृष्ण के जन्म, पूतना वध एवं बाललीला प्रसंग की मनोहारी कथा सुनाई। कहा, पूतना श्रीकृष्ण को स्तनपान के जरिए विष देकर मार देना चाहती थी। श्रीकृष्ण ने उसका का वध कर कल्याण किया। वहीं माता यशोदा को अपने विराट स्वरूप का दर्शन कराया। भगवान भक्त वत्सल है और अपने भक्तों का मान रखते हैं। कथा सुनने को भक्तों की भीड़ उमड़ी। जय हो गोपाल की, हे गोविंद हे मुरारी के घोष से कथा स्थल गूंजता रहा। इस अवसर पर प्रकाश डालमिया, अंतरिक्ष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।