फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   deupty cm Keshav Maurya said – CM Yogi Adityanath will come next month to take stock of the preparations for Kumbh 2025

प्रयागराज : केशव मौर्य बोले- कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने अगले माह आएंगे सीएम योगी

Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह बहुत बड़ा आयोजन है। करोड़ों की संख्या मे तीर्थयात्री प्रयागराज आते हैं। सड़कों के साथ गंगा एवं यमुना के घाटों का भी विस्तार कुंभ के पहले हो जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित होगी।

विज्ञापन
deupty cm Keshav Maurya said – CM Yogi Adityanath will come next month to take stock of the preparations for Kumbh 2025
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

0 डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2025 में होने वाला कुंभ 2019 के मुकाबले ज्यादा दिव्य एवं भव्य हो उसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेले के पूर्व प्रयागराज में कई काम होने है। उसी वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अगले माह प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित हो जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह बहुत बड़ा आयोजन है। करोड़ों की संख्या मे तीर्थयात्री प्रयागराज आते हैं। सड़कों के साथ गंगा एवं यमुना के घाटों का भी विस्तार कुंभ के पहले हो जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित होगी।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने रेल मंत्री तक पहुंचाया कानपुर शताब्दी को प्रयागराज लाने का मामला
कानपुर शताब्दी का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार हो इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पहल की है। प्रयागराज वासियों की सुविधा को देखते हुए केशव ने इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से डिप्टी सीएम ने कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार किए जाने का आग्रह किया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में प्रयागराज से कई अन्य शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन



रविवार को अपने गृह जनपद कौशाम्बी जाने से पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अलकापुरी स्थित आवास पर हुई अनौपचारिक बातचीत में संवाददाताओं को बताया कि प्रयागराज से सुबह के समय दिल्ली के लिए शताब्दी ट्रेन की आवश्यकता को देखते हुए रेलमंत्री से इस संबंध में आग्रह किया गया है कि कानपुर शताब्दी का विस्तार यहां तक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान कोलकाता फ्लाइट का संचालन एक बार फिर से शुरू होने एवं पुणे फ्लाइट के फेरे बढ़ाने के लिए भी डिप्टी सीएम ने उड्डयन मंत्रालय एवं डीजीसीए को पत्र भेजे जाने की बात कही। कहा कि प्रयागराज से देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी बढ़े इसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है।



अशोक सिंहल प्रयागराज ही नहीं देश के गौरव
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल की प्रयागराज कर्मभूमि रही, लेकिन उनके नाम पर प्रयागराज में किसी भी सड़क या स्थान का नाम नहीं है, इस सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अशोक सिंहल प्रयागराज के ही नहीं बल्कि देश के गौरव रहे है।  उनके गौरव के अनुरूप कुछ न कुछ हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed