फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite the rain in the morning, there was no effect in the temperature, the fire kept raining from the sky

Temperature : भोर में हुई बारिश के बावजूद तापमान में नहीं दिखा खास असर, दिन में आसमान से बरसती रही आग

Sun, 11 Jun 2023 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 04:18 PM IST
सार

रविवार को शहर के कई इलाकों राजरूपपुर, कालिंदीपुर, झलवा आदि में भोर में सवा चार बजे के करीब तेज आंधी के साथ बरसात भी हुई, लेकिन दिन में तापमान में इसका कोई असर नहीं दिखा।

विज्ञापन
Despite the rain in the morning, there was no effect in the temperature, the fire kept raining from the sky
रविवार को गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूरज ने रविवार को भी अपने तेवर दिखाए। गर्म हवाओं ने तो झुलसाया ही, धरती भी गर्म तवे की तरह तपती रही। ऐसे में उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है। रविवार को शहर के कई इलाकों राजरूपपुर, कालिंदीपुर, झलवा आदि में भोर में सवा चार बजे के करीब तेज आंधी के साथ बरसात भी हुई, लेकिन दिन में तापमान में इसका कोई असर नहीं दिखा।

विज्ञापन


शनिवार को को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दिन के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन तपिश में किसी तरह की कमी महसूस नहीं की गई। सुबह से ही लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं सूरज चढ़ने के साथ ही हालात और ज्यादा खराब होते गए।
विज्ञापन


शुक्रवार-शनिवार की रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में लोगों की रात भी करवटें बदलते बीती। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में मामूली कमी की उम्मीद है, लेकिन लू के थपेड़ों के लिए तैयार रहना होगा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब ही रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और धूप के चलते लोग छांव तलाशते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Despite the rain in the morning, there was no effect in the temperature, the fire kept raining from the sky
भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग इस तरह से निकले। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को भोर में सवा चार बजे के करीब शहर के झलवा, कालिंदीपुर, राजरूपपुर, चकिया इलाके में तेज आंधी के साथ मामूली बारिश हुई, लेकिन सुबह सूर्योदय अपने समय पर हुआ। बावजूद इसके तापमान में कोई विशेष कमी नहीं दर्ज की गई। तापमान में मामूली गिरवाट देखी गई लेकिन दिन में आसमान से आग बरसते रहे। रविवार का दिन होने के कारण लोगों ने गर्मी और तपिश के चलते घर में रहना पसंद किया। सोमवार और मंगलवार को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पूरे सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed