फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite charging higher fares, special trains are struggling on the tracks; chronic delays are disrupting

रेलवे : ज्यादा किराया वसूलने के बाद भी पटरियों पर हांफ रहीं स्पेशल ट्रेनें, लेट लतीफी से बिगड़ रहा शेड्यूल

Thu, 29 Oct 2026 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत के बजाय बड़ी मुसीबत बनती जा रही हैं। अधिक किराया चुकाने के बावजूद यात्रियों को न सिर्फ नियमित ट्रेनों के मुकाबले काफी लंबा सफर करना पड़ रहा है, बल्कि लेट-लतीफी से उनकी यात्रा का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। 

विज्ञापन
Despite charging higher fares, special trains are struggling on the tracks; chronic delays are disrupting
ट्रैक से होकर गुजरती ट्रेन। 

विस्तार

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत के बजाय बड़ी मुसीबत बनती जा रही हैं। अधिक किराया चुकाने के बावजूद यात्रियों को न सिर्फ नियमित ट्रेनों के मुकाबले काफी लंबा सफर करना पड़ रहा है, बल्कि लेट-लतीफी से उनकी यात्रा का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है। गुजरात के वेरावल से प्रयागराज आने वाली स्पेशल ट्रेन (04190) इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस ट्रेन को 27 अक्तूबर की शाम 7:50 बजे प्रयागराज पहुंचना था लेकिन यह निर्धारित समय से करीब 19.25 घंटे की देरी से 28 अक्तूबर की दोपहर 3:15 बजे जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन


स्थिति यह थी कि यह ट्रेन अपने शुरुआती स्टेशन से ही साढ़े सात घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इसमें सफर कर रहे यात्री मनोज प्रजापति ने बताया कि ट्रेन 27 अक्तूबर की दोपहर 12:30 बजे भुसावल से चली लेकिन सामान्य रूप से पांच घंटे का यह सफर तय कर इटारसी पहुंचने में रात के 10 बज गए। इसी तरह प्रयागराज से पुणे के हडपसर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04107) बुधवार को सुबह 10:20 बजे रवाना होनी थी लेकिन रात के 10 बजे जाने के बाद भी ट्रेन रवाना नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


जंक्शन पर बार-बार एनाउंसमेंट कर ट्रेन के रात 10:20 बजे जाने की सूचना दी जाती रही। इससे घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देरी का यह सिलसिला अन्य रूटों पर भी जारी है। चर्लापल्ली से प्रयागराज आने वाली चर्लापल्ली स्पेशल के भी पांच घंटे विलंब से पहुंचने की सूचना जंक्शन पर प्रसारित की गई। इसका निर्धारित समय बुधवार रात 10:10 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली 01046 स्पेशल ट्रेन भी अपनी बदहाली की दास्तान बयां करती नजर आई। मंगलवार शाम 5:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली यह ट्रेन बुधवार पूर्वाह्न 11:50 बजे आई। हद तो तब हो गई जब यहां इसका ठहराव मात्र 10 मिनट का था, लेकिन ट्रेन डेढ़ घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही।


बेपटरी व्यवस्था ने रेलवे के दावों की पोल खोली

यात्रियों का सवाल है कि आखिर रेलवे प्रशासन अतिरिक्त और महंगे किराये के नाम पर जेब काटने के बाद भी समयबद्धता की गारंटी क्यों नहीं दे पा रहा है। जंक्शन पर हडपसर स्पेशल जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की इस बेपटरी व्यवस्था ने रेलवे के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

दूसरे जोनल रेलवे में ही स्पेशल ट्रेनें लेट हो जा रही हैं। एनसीआर जोन में स्पेशल ट्रेन समय में चलाना प्राथमिकता है। - डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed