फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dera Dalo, Ghera Dalo' (Camp and Lay Siege) farmers' Mahapanchayat on July 21

Prayagraj : 21 जुलाई को 'डेरा डालो, घेरा डालो' किसान महापंचायत, पत्थर गिरजाघर पर जुटेंगे किसान

Sun, 19 Jul 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jul 2026 04:49 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर में 'डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Dera Dalo, Ghera Dalo' (Camp and Lay Siege) farmers' Mahapanchayat on July 21
भारतीय किसान यूनियन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर में 'डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और मातृशक्ति के शामिल होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि महापंचायत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा गलत बिल देने वाले स्मार्ट मीटर हटाकर मैन्युअल मीटर लगाने, प्राथमिक विद्यालयों के विलय पर रोक लगाने, जर्जर विद्यालय भवनों का निर्माण कराने तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी। 
विज्ञापन


महापंचायत में किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किए जाने, प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने, बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों से किए गए वादे पूरे कराने सहित किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed