{"_id":"5fbe9a0a9e5ae57ed20e0f19","slug":"deputy-cm-will-do-bhoomi-pujan-today-for-six-lane-bridge-over-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर छह लेन के पुल के लिए आज भूमि पूजन करेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर छह लेन के पुल के लिए आज भूमि पूजन करेंगे डिप्टी सीएम
Wed, 25 Nov 2020 11:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : शिलान्यास
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा पर छह लेन के पुल के लिए बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 नवंबर को दिन में 12 बजे मलाक हरहर में छह लेन के पुल का भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।
बता दें कि फाफामऊ सिक्स लेन पुल सोरांव तहसील के मोरहूं कछार गांव से शुरू होगा। इसके बाद मोरहूं उपरहार, मलाक हरहर उपरहार, बेला कछार फाफामऊ तथा सदर तहसील के मेंहदौरी कछार, म्योराबाद, असदुल्लापुर, नकौली कछार, बेली कछार, बेली उपरहार गांव से होकर गुजरेगा। इन गांवों के लगभग चार हजार किसानों की जमीन पुल निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाएगी।
जमीन की दरों का निर्धारण हो चुका है। यह भुगतान सर्किल रेट से चार गुना के करीब होगा। भूमि पूजन के बाद फाफामऊ सिक्स लेन पुल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इस पुल के निर्माण के लिए 1948.25 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। लगभग 9.9 किमी लंबे इस सिक्स लेन पुल का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करवाएगा।