फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM spoke to the Principal Secretary, will not go to the directorate, met the employees

प्रयागराज : डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव से की बात, नहीं जाएगा निदेशालय, कर्मचारियों से की मुलाकात

Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे निदेशालय कर्मियों ने रविवार को प्रयागराज आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Deputy CM spoke to the Principal Secretary, will not go to the directorate, met the employees
Prayagraj News : शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे निदेशालय कर्मियों ने रविवार को प्रयागराज आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों के सामने फोन पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से बात की और कहा कि निदेशालय किसी भी सूरत में प्रयागराज से बाहर नहीं जाएगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव से कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय एक ऐतिहासिक भवन में स्थापित है, जो प्रयागराज की गरिमा है। इसलिए कार्यालय स्थानांतरण को लेकर भविष्य में भी कोई कार्रवाई न की जाए। डिप्टी सीएम से आश्वासन मिलने के बाद शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें कर्मचारियों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के क्रम में संघ की ओर से नौ जनवरी को सुबह 9.30 बजे कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन वापसी पर निर्णय लिया जाएगा। डिप्टी सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ दीपक कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार सिंह, अमरनाथ प्रजापति, संपूर्णानंद त्रिपाठी, आशीष कुमार, घनश्याम यादव, बेचन राम, राहुल पांडेय, आशुतोष शुक्ला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed