फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM reached Yusufpur village, gave 25 lakh check

डिप्टी सीएम पहुंचे सोरांव

Thu, 09 Jan 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached Yusufpur village, gave 25 lakh check
Deputy CM reached Yusufpur village, gave 25 lakh check - फोटो : NAWABGANJ
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव के यूसुफपुर गांव में बुधवार की शाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए 25 लाख का चेक सौंपा। परिवार वालों की अन्य मांगों पर भी उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि परिवार वालों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी मोनू तिवारी के पिता विजय शंकर तिवारी, भाई सोमदत्त उसकी पत्नी सोनी के साथ दो भतीजों में कान्हा एवं कुंज की घर में सोते समय कातिलों ने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिजन से मिलने के लिए जनप्रतिनिधियों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिले। विजय शंकर तिवारी के पुत्र मोनू को उन्होंने 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने परिवार वालों के लिए आवास, शस्त्र लाइसेंस एवं नौकरी का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करेगी। इस मौके पर सांसद केसरी देवी पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकेश पाल, एसपी गंगापार एन के सिंह, एसडीएम सोरांव अनिल कुमार चतुर्वेदी, प्रभा शंकर पांडेय, कौड़िहार मंडल अध्यक्ष राजू पाल , प्रमुख सोरांव आलोक कुमार पाण्डेय, बीडीओ सोरांव अस्मिता सेन, एडीओ राजेंद्र कुमार यादव समेत भारी संख्या में पुलिस एवं भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed