{"_id":"68385b38e820143f7f078426","slug":"deputy-cm-keshav-will-unveil-the-statue-of-ahilyabai-on-may-30-will-also-participate-in-ganga-aarti-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : 30 मई को अहिल्याबाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे डिप्टी सीएम केशव, गंगा आरती में भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : 30 मई को अहिल्याबाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे डिप्टी सीएम केशव, गंगा आरती में भी होंगे शामिल
Thu, 29 May 2025 06:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 06:33 PM IST
सार
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 31 मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण करें।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 31 मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण करें। मेयर गणेश केसरवानी द्वारा आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी जयंती समारोह के मौके पर यह मूर्ति स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 31 मई की सुबह 10.45 बजे वह पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। उसके बाद वह सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहां विभागीय अफसरों संग उनकी बैठक भी होगी। दोपहर 12.05 बजे सिविल लाइंस स्थित पर रामा कॉन्टिनेंटल में आयोजित संगम गौरव सम्मान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शाम 4.45 बजे वह पर दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन के पश्चात रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे । शाम 6.00 बजे हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा महोत्सव कार्यक्रम में भी केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे।
विज्ञापन