फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Prayagraj has been the center of freedom movement, Gaurav saga gives inspiration.

डिप्टी सीएम केशव बोले : स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र रहा है प्रयागराज, गौरव गाथा देती है प्रेरणा

Sat, 10 Aug 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित समारोह में शामिल उप मुख्यमंत्री ने इस घटना के साथ प्रयागराज के बलिदानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि यहां स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करने वाले कई महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, जो हमें अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Prayagraj has been the center of freedom movement, Gaurav saga gives inspiration.
कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काकोरी रेल एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहीदों को नमन किया। साथ ही कहा कि नौ अगस्त 1925 को घटित इस घटना को काकोरी कांड कहा जाता रहा है। जबकि, यह स्वतंत्रता आंदोलन की एक प्रमुख घटना है। ऐसे में इसे काकोरी रेल एक्शन कहा जाना ज्यादा उचित है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित समारोह में शामिल उप मुख्यमंत्री ने इस घटना के साथ प्रयागराज के बलिदानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि यहां स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करने वाले कई महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, जो हमें अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह काकोरी रेल एक्शन शताब्दी वर्ष है। इस उपलक्ष्य में हर स्तर पर आयोजन हो रहे हैं। इस तरह के आयोजन पूरे वर्ष चलेंगे। उन्हाेंने 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन से इतर मीडिया से मुखातिब केशव ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षियों को कटघरे में किया। हालांकि, इस मौके पर राजनीतिक सवालों से बचते रहे। बांग्लादेश की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार की नजर है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है।इस मौके पर जिला प्रशासन और अभिलेखागार की ओर से दुर्लभ अभिलेखों एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उप मुख्यमंत्री ने इसका भी अवलोकन किया। साथ ही पौधरोपण किया।

निकाली गई शहीद स्मृति यात्रा

सुभाष चौराहे से आजाद पार्क शहीद स्मृति यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों, संगठनों के साथ बड़ी संख्या में शहरियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद, सुबोध सिंह, मौर्य मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त एन.कोलांची, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम सिटी मदन कुमार आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर शहीदों को सलामी देने के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

एसआरएन में रोशन सिंह पार्क का होगा सुंदरीकरण

स्वरूपरानी अस्पताल परिसर स्थित काकोरी रेल एक्शन को अंजाम देने वाले क्रांतिकारी रोशन सिंह की प्रतिमा एवं पार्क का सुंदरीकरण होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा करने के साथ प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो और राशि दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त से हाईकोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिमा के बगल में गोष्ठी, प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के लिए स्थायी व्यवस्था किए जाने के लिए कहा।

कांग्रेसियों ने शहीदों को किया याद

कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित काकोरी रेल एक्शन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर इकाई की ओर से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में पूरी घटना पर चर्चा हुई। श्रद्धांजलि देने वालों में शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, रघुनाथ द्विवेदी, विनय पांडेय, लल्लन पटेल आदि शामिल रहे। किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी आदि ने बालसन चौराहा स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed