फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said, PoK was ours and will remain ours

डिप्टी सीएम केशव बोले, पीओके हमारा था हमारा ही रहेगा

Thu, 07 Jul 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 01:10 AM IST
सार

  • 0 रात नौ बजे के बाद प्रयागराज पहुंचे केशव डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
  • 0 सर्किट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं, पार्टी पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said, PoK was ours and will remain ours
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से अपने गृह जनपद कौशांबी होते हुए बुधवार की रात नौ बजे अपनी कर्म भूमि प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए श्याम प्रसाद ने अपना बलिदान दिया। उनके सपनों को मोदी सरकार पूरा कर रही है। इसकी शुरूआत कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से हो गई है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी हमारा है और हमारा ही रहेगा। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केेशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं से मिलकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। यह भी कहा कि अगले लोकसभा में भाजपा यूपी से ही 75 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा उन्हीं के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन



कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा के एजेंडे में था उसे पूरा भी किया गया। इससे देश को एकता के सूत्र में पिरोने में मदद मिली। पीओके को भी अपना बताने के साथ डिप्टी सीएम  ने कहा कि उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार सजग है। इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अमरनाथ यादव, अवधेेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।


आम लोगों से भी मिले केशव, सुनी समस्याएं 
प्रयागराज आगमन के बाद डिप्टी सीएम ने आम लोगों की समस्याएं सुनी। सर्किट हाउस में उनका शाम से काफी लोग इंतजार कर रहे थे। प्रयागराज आतेे ही उन्होंने कहा कि वह पहले लोगों की समस्याएं सुनेंगे, उसके बाद ही किसी अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अफसरों को उसके निस्तारण का निर्देश दिया। विभागीय अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि  सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed