फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said - only BJP is benefiting from Rahul's visit

Prayagraj : डिप्टी सीएम केशव ने कहा- राहुल की यात्रा से भाजपा को ही हो रहा है फायदा

Fri, 20 Jan 2023 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 10:29 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी इस यात्रा से भाजपा को ही फायदा हो रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said - only BJP is benefiting from Rahul's visit
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी इस यात्रा से भाजपा को ही फायदा हो रहा है। जम्मू कश्मीर में सफेद टीशर्ट के ऊपर राहुल गांधी द्वारा जैकेट पहनने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वहां सर्दी बहुत है। उन्होंने जैकेट पहन ली है इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह टीशर्ट भी उतार कर चले, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।

विज्ञापन


भाजपा और किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है। हम लोगों ने पहले भी कहा था कि गर्म कपड़े निकाल कर यात्रा करें, लेकिन उनका लग रहा था कि हम गलत कह रहे हैं। इस दौरान पूर्व राज्यपाल को लेकर कहा कि वह प्रयागराज की शान थे। निश्चित ही उनके नाम पर कुछ बड़ा जरूर होगा। बस थोड़ा इंतजार कीजिए। इसके पूर्व डिप्टी सीएम रक्षा मंत्री को रिसीव करने के लिए वायुसेना स्टेशन भी पहुंचे। उनके साथ वहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

आधी रात में भी मदद के लिए खड़े रहते थे केशरी नाथ : बृजेश पाठककेशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अयोध्या से प्रयागराज पहुंचे। यहां पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केशरी नाथ ऐसे व्यक्ति थे जिनको आधी रात में भी मदद के लिए अगर बुलाया जाता था तो वह सदैव तत्पर खड़े रहते। कई बार विषम परिस्थितियों में खासतौर से मध्य प्रदेश में जब राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ था, तब उन्होंने आधी रात को हम लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए पूरे मामले को बखूबी संभाला। व्यक्तिगत रूप से भी उन्होंने हमारी सहायता की एवं उनके दिशा निर्देशों से ही आज हम अपने राजनीतिक जीवन में सफल हुए हैं।

विज्ञापन

पंडित जी की इच्छा थी, उनके परिवार का व्यक्ति आए सक्रिय राजनीति में : दिनेश शर्मा

पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने केशरी नाथ को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि जब उनकी पिछली मुलाकात उनसे हुई थी तब उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि उनके परिवार का कोेई व्यक्ति सक्रिय राजनीति में आए। कहा कि मेरे उनसे आत्मीय संबंध थे। जब मैं लखनऊ का मेयर पहली बार बना तो मेरे नाम का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल रहा हो या फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का, केशरी नाथ को पार्टी ने जो दायित्व दिया उसे उन्होंने बखूबी निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed