फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Lok Sabha election results were not as per BJP's expectations, shortcomings will be rec

डिप्टी सीएम केशव बोले : लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, दूर की जाएंगी कमियां

Fri, 21 Jun 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 04:19 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उप चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। लोकसभा चुनाव में परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Lok Sabha election results were not as per BJP's expectations, shortcomings will be rec
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं। इस पर मंथन करते हुए कमजोरियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। केशव प्रसाद मौर्य  शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रयागराज पहुंचे थे।

विज्ञापन






विज्ञापन





डिप्टी सीएम केशव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामना दी। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रखे। आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उप चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। लोकसभा चुनाव में परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आए हैं। जिसकी समीक्षा की जाएगी और कमियों को दूर करने का प्रयास होगा। नीट में पेपर लीक के मामले पर कहा कि इसकी जांच चल रही है इसलिए बोलना उचित नहीं है, लेकिन गड़बड़ी करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed