फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said - in the next panchayat elections, the public will directly choose the district panchayat president and block chief

डिप्टी सीएम केशव बोले- अगले पंचायत चुनाव में सीधे जनता ही चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख

Mon, 12 Jul 2021 10:53 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 10:53 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले पंचायत चुनाव में सीधे जनता के द्वारा ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा ।सरकार इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said - in the next panchayat elections, the public will directly choose the district panchayat president and block chief
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि अगले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को जनता ही चुनेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए वह पूरा जोर लगाएंगे। क्योंकि वर्तमान में इस चुनाव की जो परिस्थितियां हैं, उसका उल्लेख तो नहीं किया जा सकता, लेकिन जिला पंचायत सभागार में बैठा हर शख्स उससे भलीभांति वाकिफ है। 

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said - in the next panchayat elections, the public will directly choose the district panchayat president and block chief
prayagraj news : शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह को बधाई देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल से स्थितियां काफी खराब हो जाती हैं। ऐसे में इसी दिशा में काम किया जा रहा है कि जनता ही पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को चुने। डिप्टी सीएम ने  कहा कि चुनाव आते और जाते रहेंगे। यह एक दौर था जो गुजर गया। लेकिन मूल मंत्र विकास का है। कहा कि सभी सदस्य अगले चार वर्ष सिर्फ विकास के ही काम करें। चुनावी वर्ष आने के बाद ही वोट की राजनीति करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Keshav said - in the next panchayat elections, the public will directly choose the district panchayat president and block chief
prayagraj news : शपथ ग्रहण समारोह में सदस्यों को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

री पर तुष्टिकरण की राजनीति न करें सपा-बसपासंदिग्ध आतंकियों की गिरफ्ता

शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में डिप्टी सीएम ने लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती के ट्वीट का जवाब भी दिया। कहा कि आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मामले में मायावती और अखिलेश यादव को तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said - in the next panchayat elections, the public will directly choose the district panchayat president and block chief
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
डिप्टी सीएम ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव इसे चुनावी चश्मे से कतई न देखें। इस मामले में सरकार सख्त है। प्रदेश सरकार की जनसंख्या नीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है। इस पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार ने कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने नई जनसंख्या नीति को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर कहा कि इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार है और उसके कार्यकाल के आखिरी दिन तक फैसले लेने का भी पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed