फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: If SP had advocated properly, Mukhtar-Afzal would have been punished earlier

डिप्टी सीएम केशव बोले : सपा ठीक से पैरवी करती तो मुख्तार-अफजाल को पहले हो जाती सजा

Sun, 30 Apr 2023 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 01:06 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि विधायक कृष्णा नंद राय की हत्या करने वाले अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को सजा मिली है। यह सजा सपा के शासन में भी हो सकती थी, लेकिन सपा ने इसकी पैरवी नहीं की।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: If SP had advocated properly, Mukhtar-Afzal would have been punished earlier
भाजपा महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि विधायक कृष्णा नंद राय की हत्या करने वाले अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को सजा मिली है। यह सजा सपा के शासन में भी हो सकती थी, लेकिन सपा ने इसकी पैरवी नहीं की। आज यूपी में गुंडों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है, इसलिए चार मई को कमल का बटन दबाइएगा तो ऐसा प्रतीत हो कि आप गुंडों की गर्दन दबा रहे हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में मौर्य ने कहा कि भाजपा अगड़ा-पिछड़ा नहीं, सबके लिए है। नगर निगम के चुनाव में कार्यकर्ता अपने बूथ और वार्ड को ही अपना कार्यक्षेत्र समझें और कमल खिलाएं। दावा किया कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। इससे विपक्षी हताश हैं। लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं । हम लोग आदर्श प्रयागराज बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said: If SP had advocated properly, Mukhtar-Afzal would have been punished earlier
देहाती रसगुल्ला की दुकान पर रसगुल्ले का आनंद लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

देहाती रसगुल्ले का लिया आनंद

डिप्टी सीएम ने सब्जी मंडी राजरूपपुर, मामा भांजा तिराहा व पीएसी कॉलोनी नैनी में भी जनसभाएं कीं। कहा, प्रयागराज का मौजूदा विकास सिर्फ झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। विधायक पीयूष रंजन निषाद व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकारों में पिछड़ा समाज को उनका अधिकार प्राप्त हो रहा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी, मनोज कुशवाहा, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, अवधेश चंद्र गुप्ता, रईस चंद्र शुक्ला, डॉ. सुशील सिन्हा आदि मौजूद रहे। नैनी से लौटते हुए डिप्टी सीएम ने सीएमपी डॉट के पुल के पास रसगुल्ले का आनंद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed