फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: If BJP government is not formed in 2027, there will be a situation like West Bengal in

डिप्टी सीएम केशव बोले : 2027 में भाजपा सरकार नहीं बनी तो यूपी में भी होंगे पश्चिम बंगाल जैसे हालात

Sun, 18 Aug 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि झूठ की नाव ज्यादा देर नहीं टिकती। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ का सहारा लिया था, जब पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में था। यदि केंद्र में मोदी सरकार न होती तो अनुच्छेद 370 नहीं हटती और राम मंदिर न बन पाता। मोदी सरकार ने जितना काम 10 वर्षों में कर दिया, कांग्रेस 70 साल में भी नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: If BJP government is not formed in 2027, there will be a situation like West Bengal in
फूलपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता शक्तिशाली है। जरूरत इस बात की है कि हनुमानजी की तरह उन्हें अपनी ताकत का एहसास कराया जाए। फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हर हाल में जीतना है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वर्ष 2027 में भाजपा सरकार नहीं बनी तो यहां के भी हालात पश्चिम बंगाल जैसे हो जाएंगे। यह बातें शनिवार को इफको के सभागार में उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि झूठ की नाव ज्यादा देर नहीं टिकती। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ का सहारा लिया था, जब पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में था। यदि केंद्र में मोदी सरकार न होती तो अनुच्छेद 370 नहीं हटती और राम मंदिर न बन पाता। मोदी सरकार ने जितना काम 10 वर्षों में कर दिया, कांग्रेस 70 साल में भी नहीं कर पाई।

विज्ञापन

मौर्य ने इस उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रायल बताया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं ने 2017, 2019 एवं 2022 में प्रदेश में बंंपर जीत दिलाई है। आने वाले चुनाव में भी यही कार्यकर्ता चुनाव जिताने का काम करेंगे। नरेंद्र मोदी और योगी की सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 10 साल में जो काम हुआ उतना पिछली सरकारें कई वर्षों में नहीं कर पाई। गांव की सड़कें भी हाईवे की तरह बन गईं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि फूलपुर लोकसभा आपने जीत लिया, लेकिन विधानसभा में हम 18 हजार से पिछड़ गए थे। यह विपक्ष की मजबूती से नहीं हुआ,बल्कि हमारी कमी से हुआ है।

यह उपचुनाव हमारे लिए चुनौती है। सभी एकजुट होकर लड़ेंगे तो हर हाल में यह चुनाव हम जीतेंगे। भाजपा गंगापार की अध्यक्ष कविता पटेल ने भी एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन फूलपुर अमरनाथ यादव ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, अमरनाथ तिवारी, रतन सिंह मौर्य, कन्हैयालाल पांडेय, निर्मला पासवान, अनिरूद्ध सिंह, आलोक गुप्ता और विपेंद्र पटेल मौजूद रहे।

फिर बिलों से निकल रहे सपा के गुंडे हो जाएंगे सफाचट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि फूलपुर विधानसभा सीट पर टिकट के कई दावेदार हैं, लेकिन टिकट चाहे जिसे मिले पर फूलपुर में कमल ही खिलेगा। जिस प्रकार से 2014, 2017, 2022 और 2024 में जनता ने कमल खिलाया है। इस बार भी हमें इसे दोहराना है।

अंदावा में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश में लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए, फिर भी देश में एनडीए की सरकार बनी। फूलपुर में लगातार दूसरी बार कमल खिला है। सपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सपा को थोड़ी बढ़त मिलने के बाद उनके गुंडे बिल से निकल आए हैं और अपराध कर रहे हैं। हमारी सरकार अपराधियों को सजा दिला रही है। अबकी बार वह खटाखट से सफाचट हो जाएंगे।

इंडी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय संविधान खतरे में है कहकर विपक्षियों ने थोड़ी बढ़त बना ली है। वर्ष 2019 में हमने भव्य कुंभ का आयोजन किया था। उसी प्रकार महाकुंभ भी भव्य होगा।

इनके बाद खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अतिथियों का स्वागत फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने किया। संचालन अमरनाथ यादव ने किया। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश उमेश केसरवानी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, निर्मला पासवान मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed