फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: BJP-NDA will have a one-sided victory in Bihar elections

डिप्टी सीएम केशव बोले : बिहार चुनाव में भाजपा-एनडीए की होगी एकतरफा जीत, कांग्रेस राजद के दावों की हवा निकली

Fri, 05 Sep 2025 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 04:00 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार चुनाव में दो दावे किए गए थे उनकी हवा निकल गई है। चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद एंड कंपनी को सबक सिखाने का कार्य करेगी। मौर्य जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: BJP-NDA will have a one-sided victory in Bihar elections
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की एकतरफा जीत होने जा रही है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार वाली नीति के चलते भारत आज विश्व में पिछड़ गया है। हमसे बाद में आजाद होने वाले देश विकसित देश बन गए हैं जबकि भारत आज भी विकासशील देश है। कांग्रेस, राजद एंड कंपनी के मुद्दों की हवा निकल गई है। जनता बिहार चुनाव में इनको जवाब देगी। कांग्रेस की ओर से बिहार ने निकाली गई यात्रा में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आज बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस को भ्रष्टाचारयुक्त बिहार याद आ राह है। मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसके पहले सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष के दुष्प्रचार को नाकाम करने का कार्य करें। 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की पहली गुरु मां होती है। इसके बाद शिक्षक के सानिध्य में मनुष्य जीवन के पथ पर आगे बढ़ता है। मौर्य ने कहा कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से जो वादा किया था उसको पूरा कर दिया। जीएसटी के नए बदलाव से लोगों को काफी फायदा होगा। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन

स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर दिया जोर

केशव प्रसाद ने कहा कि अगर भारत को विश्व की आर्थिक और सामरिक शक्ति बनाना है तो हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा। इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत होगी। सभी लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। कहा कि सपा शासनकाल में हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण और गुंडागर्दी चरम पर थी। सपा की सरकार फिर बनी तो फिर जनता को यही झेलना पड़ेगा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, कविता पटेल, विनोद प्रजापति, कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed