Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Akhilesh Yadav's claim will fail again, BJP will win in by-elections and 2027 elections

डिप्टी सीएम केशव बोले : अखिलेश यादव का दावा फिर होगा फेल, उप चुनाव और 2027 के चुनाव में होगी भाजपा की विजय

Wed, 02 Oct 2024 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 06:22 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने का कि सपा मुखिया अखिलेश ने 2014, 2017, 2022 और 2024 में जीत का दावा कर चुके हैं लेकिन हर बार उनका दावा गलत साबित हुआ है। पीएम मोदी को रोकने के लिए उन्होंने 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला, लिया, फिर भी मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सके। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Akhilesh Yadav's claim will fail again, BJP will win in by-elections and 2027 elections
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा फिर होगा। भाजपा यूपी में होने वाले उप चुनाव के साथ ही 2027 में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने जा रही है। अखिलेश ने 2014, 2017, 2022 और 2024 में जीत का दावा कर चुके हैं लेकिन हर बार उनका दावा गलत साबित हुआ है। पीएम मोदी को रोकने के लिए उन्होंने 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला, लिया, फिर भी मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सके। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन





विज्ञापन





उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने समीक्षा की है। उप चुनाव में जीत हासिल कैसे किया जाए इस पर मंथन चल रहा है। उप चुनाव में अधिकांश सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ती है। चुनाव में किसको टिकट मिलेगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में सपा नेता का डीएनए मैच न होने के प्रश्न पर कहा कि डीएनए मैच न होने पर सपाइयों को खुश होने की जरूरत नही है, जिसका डीएनए मैच हुआ है वह भी उन्हीं की पार्टी का कार्यकर्ता या ड्राइवर है। अबोध बालिका के साथ इस तरह कि घिनौना कृत्य करने वालों को शर्मिंदा होना चाहिए न कि खुश होना चाहिए। अदालत ऐसे लोगों को सजा जरूर देगी। 

Trending Videos

साधु-संतों की आपत्ति पर विचार करेगी सरकार

नवरात्र में मांस मदिरा की दुकानों पर बैन लगाने के सवाल पर कहा कि साधु-सतों का जो भी निर्देश होगा सरकार उस पर अमल करेगी। शाही और पेशवाई शब्द हटाने के शब्द पर कहा कि संतों का मेले को लेकर माघ मेले और महाकुंभ को लेकर जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। आने वाला महाकुंभ भव्य, दिव्य और स्वच्छ होगा। 2019 में 24 करोड़ लोग आए थे, इस बार उम्मीद है इस बार संख्या दो गुनी भी हो सकती है। महाकुंभ को लेकर पूरे देश में काफी उत्साह है। बरसात और बाढ़ खत्म है। अब कार्यों में तेजी आएगी। शाही और पेशवाई शब्दों पर संतों की आपत्ति पर कहा कि यह संतों के द्वारा ही बनाया गया शब्द है। कुंभ मेला, माघ मेला और अन्य मेलों को लेकर संतों के जो निर्देश और सुझाव होगा सरकार उस पर विचार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed