फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – Akhilesh will be defeated in 2027, now he should prepare to go to Saifai.

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होंगे अखिलेश, अब सैफई जाने की तैयारी करें

Thu, 23 Apr 2026 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 08:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बृहस्पतिवार को तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said – Akhilesh will be defeated in 2027, now he should prepare to go to Saifai.
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बृहस्पतिवार को तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव इन दिनों मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में वह चारों खाने चित्त नजर आएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव को राजनीति छोड़कर वापस सैफई प्रस्थान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


लखनऊ रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में बातचीत में केशव ने सपा की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मूल चरित्र समाज को आपस में लड़ाना और लोगों के घाव पर नमक छिड़कना है। डिप्टी सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस वक्त सत्ता के वियोग में व्याकुल हैं। उनका यह वियोग केवल 2027 तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि 2047 तक उन्हें इसी तरह इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा चाहे अकेले चुनाव लड़े या फिर बसपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ले, प्रदेश में केवल कमल ही खिलेगा।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said – Akhilesh will be defeated in 2027, now he should prepare to go to Saifai.
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी दल को घेरते हुए मौर्य ने कहा कि प्रदेश की माताएं और बहनें अब जागरूक हो चुकी हैं। वह कभी भी साइकिल का बटन दबाकर अपनी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगी। जनता जानती है कि सपा के शासन में गुंडागर्दी और पलायन का बोलबाला रहता था। यदि फिर से साइकिल की रफ्तार बढ़ी तो उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में सुशासन और कानून का राज कायम है और भविष्य में भी रहेगा।

इसी दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि बंगाल की जनता ने निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो 2026 में वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। इसके पूर्व सर्किट हाउस में उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, आशीष गुप्ता, श्याम चंद्र, विक्रमजीत भदौरिया, आनंद सोनकर आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed